फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children showcased their culinary skills by preparing dishes without using fire.

Meerut News: बिना आग के व्यंजन बनाकर बच्चों ने दिखाई पाक कला

Tue, 29 Sep 2026 08:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
Children showcased their culinary skills by preparing dishes without using fire.
सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पाक कला को बढ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज में मंगलवार को विद्यार्थियों की रचनात्मकता और पाक कला को बढ़ावा देने के लिए कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छह, सात और आठ की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर बिना आग और गैस के विभिन्न स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन तैयार किए।
प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए व्यंजनों का निर्णायक समिति ने स्वाद, पौष्टिकता, स्वच्छता, प्रस्तुति और टीमवर्क सहित विभिन्न पहलुओं पर मूल्यांकन किया। तीनों कक्षाओं में कक्षा छह की छात्राओं का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा। छात्राओं ने आपसी तालमेल और आकर्षक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया। संचालन में शिक्षिका रेनू चौधरी, शिखा जैन, मोनिका सैनी, शहनाज फातिमा, रेखा राणा, मनीषा मालिया और तरंग विश्नोई का सहयोग रहा।
विज्ञापन

निर्णायक समिति में विद्यालय प्रबंधन समिति के मदन लाल बंसल, गौरव गुप्ता और अनुज बंसल, प्रधानाचार्य वंदना मित्तल रस्तोगी तथा विशेष अतिथि अंजलि मित्तल शामिल रहीं। विद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागी छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कक्षा छह की विजेता टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed