फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Children are getting sick due to heat, use caution

यूपी: गर्मी की मार, बच्चों पर पड़ रही भारी, यह बरतें सावधानी

Fri, 25 May 2018 04:07 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 25 May 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
Children are getting sick due to heat, use caution
जिला अस्पताल में भर्ती गर्मी के कारण बीमार हुए बच्चे - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में गर्मी की मार बच्चों को बीमार कर रही है। गर्मी सहन नहीं कर पाने के कारण बच्चे उल्टी, दस्त, बुखार की चपेट में आ रहे हैं। ज्यादा ठंडा पानी पीने से खांसी की शिकायत भी हो रही है। आलम यह है कि मेडिकल, जिला अस्पताल में करीब तीन हजार बच्चे ओपीडी में आए हैं, जबकि सामान्य तौर पर चार दिन में 1200 से डेढ़ हजार बच्चे ही आ रहे थे।  

विज्ञापन


जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में 18 बेड हैं, जो इस समय फुल हैं। इनके अलावा सात बच्चों को पुरुष वार्ड में खाली बेड़ों पर शिफ्ट किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में 80 बच्चे भर्ती हैं। इनमें 20 बच्चे नर्सरी वार्ड में हैं। निजी अस्पतालों की बात करें तो यहां छोटे-बड़े करीब 200 अस्पताल और नर्सिंग होम हैं, जहां एक हजार से ज्यादा बच्चे भर्ती हैं। इनमें शून्य से 10 साल तक के बच्चे ज्यादा हैं।
विज्ञापन

 
बच्चों की प्रतिरक्षण प्रणाली ज्यादा मजबूत नहीं होती है, लिहाजा इस मौसम में बच्चों का खास ख्याल रखने की जरूरत है। मेडिकल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नवरत्न ने बताया कि गर्मियों के दिनों में बच्चों की पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। बच्चों को हल्का तथा पौष्टिक भोजन ही देना चाहिए। उन्हें ठंडे और गर्म चीजों का सेवन एक साथ न करने दें। मौसम के अनुकूल फल जैसे तरबूज, लीची, आम और जामुन आदि। बच्चों का घरेलू उपचार करने में सावधानी बरतें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही बच्चों की तादाद  
गर्मी की वजह से बच्चों की ओपीडी में बढ़ोतरी हुई है, जहां पहले 200 बच्चे आ रहे थे, वहां अब इनकी तादाद 250 से 300 पहुंच रही है, जो लगातार बढ़ती जा रही है। -डॉ. विजय जायसवाल, बाल रोग विशेषज्ञ, मेडिकल कॉलेज

यह बरतें सावधानी 

Children are getting sick due to heat, use caution
गर्मी से बच्चे बीमार - फोटो : अमर उजाला

गर्मी में बच्चों को बाहर जाने से रोकें।
पानी की कमी लगी तो ओआरएस का घोल पिलाएं।
गरिष्ठ और पुरानी फ्रीज में रखा खाना न खिलाएं।
दोबारा गर्म कर बासी खाने को न दें।
छह माह तक के बच्चे को मां का दूध ही पिलाएं।
बच्चे के बीमार होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

दोगुनी हो गई ओपीडी  
गर्मी का असर बच्चों पर काफी दिख रहा है। शून्य से 10 साल तक की उम्र तक के ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। ओपीडी पहले से दोगुनी हो गई है। पहले 150 तक आते थे, अब 300 पहुंच रही है। गर्मी का असर बच्चों पर ज्यादा दिखाई दे रहा है।- डॉ. श्रीओम, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed