{"_id":"68a76d5a7df1f30fcc0be4b7","slug":"child-dies-due-to-wrong-injection-meerut-news-c-27-1-bij1027-158037-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत इंजेक्शन लगाने से बच्चे की मौत
Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। शहर के एक निजी अस्पताल में नहटौर के गांव हमीदपुर निवासी नीतिश कुमार के पुत्र लवीश की मौत हो गई है। परिजनों ने कंपाउंडर द्वारा गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
परिजनों ने बताया कि 15 दिन यहां बच्चे का इलाज चल रहा था। बुधवार को बच्चे को डायरिया की बीमारी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बच्चे में खून की कमी बताई। परिजनों ने बच्चे के लिए खून का इंतजाम किया। बुधवार देर रात अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान कंपाउंडर से डाॅक्टर से परामर्श कर बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। तबीयत और बिगड़ गई और बाद में बच्चे ने दम तोड़ दिया।
इस पर परिजनों ने लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने अस्पताल के एक कंपाउंडर को हिरासत में भी लिया लिया। बाद में अस्पताल संचालक व बच्चे की परिजनों में समझौता हो गया। संवाद