फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chief Minister said, Saharanpur city will link to Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने सहारनपुर को उतराखंड से मिलाने के दिए संकेत

Thu, 22 Feb 2018 06:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 22 Feb 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister said, Saharanpur city will link to Uttarakhand
मंच पर बैठे उतराखंड के मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल किए जाने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि सहारनपुर और उत्तराखंड का सामाजिक तथा व्यापारिक रिश्ता है और हम पहले भी सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग करते रहे हैं। सीएम के बयान से सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की चर्चाओं को बल मिला है। 

विज्ञापन


बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि जब उत्तराखंड बना था, तब सहारनपुर को उत्तराखंड में लेने के काफी प्रयास किए गए थे। मगर, किन्हीं कारणों से यह नहीं हो पाया था। सहारनपुर के लोग पिछले काफी समय से जिले को उत्तराखंड में मिलाने की मांग कर रहे हैं। हम भी चाहते हैं कि सहारनपुर को उत्तराखंड में शामिल किया जाए। चैंबर्स ऑफ कामर्स ने भी इसके लिए प्रयास किए हैं। इसके परिणाम सहारनपुर के लिए अच्छे साबित होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें : बस की सबसे पिछली सीट पर बैठा था युवक, टिकट काटने पहुंचे कंडक्टर ने देखा कुछ ऐसा उड़ गए होश
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के बयान से चर्चाओं को मिला बल 
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के बयान के बाद सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की चर्चाओं को बल मिल गया है। काफी समय व्यापारिक संगठन, कई सामाजिक संस्थाएं और लोगों द्वारा सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की मांग की जा रही है। उत्तराखंड का निर्माण वर्ष 2000 में किया गया था। मगर, तब जनपद के लोगों ने इसका विरोध किया था। लेकिन उसके बाद से सहारनपुर को उत्तराखंड में मिलाने की मांग हो रही है। 

भाजपाइयों ने किया स्वागत 
देहरादून से हेलीकाप्टर से सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहारनपुर पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर 10:25 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा। सबसे पहले उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके पश्चात भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया और फिर वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed