बस की सबसे पिछली सीट पर बैठा था युवक, टिकट काटने पहुंचे कंडक्टर ने देखा कुछ ऐसा उड़ गए होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की सबसे पिछली सीट पर बैठे एक यात्री के पास जब कंडक्टर टिकट काटने पहुंचा तो उसने वहां कुछ ऐसा कि होश उड़ गए। पढ़ें पूरी खबर
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। भैंसाली बस स्टैंड से मेरठ-बड़ौत रूट पर चलने वाली एक रोडवेज बस में सोमवार को एक युवक ने चलती बस में जहर खाकर जान दे दी। बस परिचालक टिकट काटने के लिए जब उक्त युवक के पास पहुंचा तो वो सीट के नीचे बेहोश पड़ा था। उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।
परिचालक ने बस में मौजूद अन्य सवारियों की मदद से युवक को इलाज के लिए रोहटा स्थित सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही युवक के पास से बरामद मोबाइल की मदद से युवक के परिजनों तथा रिश्तेदारों को घटना की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार गांव गोला थाना बुढ़ाना जिला मुज्जफरनगर निवासी अनिल पुत्र सतपाल सोमवार की शाम करीब चार बजे रोहटा बाईपास से बड़ौत जाने वाली रोडवेज बस में बैठ गया। सभी यात्रियों ने अपने अपने टिकट ले लिए लेकिन अनिल ने टिकट नहीं लिया था।
जिसके चलते परिचालक रोहटा क्षेत्र के गांव पूठ में टिकट लेने के लिए बस में सबसे पीछे बैठे अनिल के पास गया तो अनिल बेहोशी की हालत में सीट के नीचे पड़ा था। अनिल के मुंह से झाग भी आ रहे थे। अनिल को बेहोश देखकर बस में मौजूद अन्य सवारियों में हलचल मच गई।
पढ़ें : बेटे की मौत पर मां बेहोश, बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, कैंसर से पीड़ित पिता के नहीं थम रहे आंसू
चालक ने तुंरत युवक को रोहटा सीएचसी में पहुंचाया और अनिल को भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने बताया कि मृतक ने कोई जहरीला पदार्थ खा रखा है जिस कारण उसके मुंह से रहे है। चिकित्सकों ने अनिल के जहर खाने की सूचना रोहटा थाना पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अनिल के पास से बरामद मोबाइल फोन की मदद से इसकी जानकारी अनिल की बहन की ससुराल रामपुर मोती में दी। सुचना पर अनिल का बहनोई धर्मवीर व भांजा सीएचसी पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि अनिल मेरठ में ट्रक चलाने का कार्य करता था। रविवार को उसका फोन भी आया था कि उसके पांच हजार रुपये किसी ने चोरी कर लिए है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/