फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhath Puja:bathing and eating has been completed, today is kharna in Meerut

छठ पूजा : घरों में की सफाई, लौकी की सब्जी खाई, नहाय-खाय का विधान किया पूरा, आज होगा खरना

Sat, 29 Oct 2022 11:23 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 29 Oct 2022 11:23 AM IST
सार

शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने स्नान और शुद्धिकरण के बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा आरंभ की। आज खरना होगा। इसके बाद रविवार शाम को सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Chhath Puja:bathing and eating has been completed, today is kharna in Meerut
छठ पूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ पूजा महोत्सव नहाय खाय के विधान के साथ ही शुरू हो गया। महिलाओं ने घर और रसोई में सफाई के बाद पूजन किया। शाम को लोकी की सब्जी, कद्दू की सब्जी, चने की दाल और रोटी के साथ भोजन किया। शनिवार को खरना होगा और रविवार को शाम के समय अस्त होते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही बाजार में भी मौसमी फलों और सब्जियों की बिक्री भी तेज हो गई।
विज्ञापन


शुक्रवार को व्रती महिलाओं ने स्नान और शुद्धिकरण के बाद स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा आरंभ की। छठ पूजा के दूसरे दिन खरना में महिलाएं लकड़ी के चूल्हे पर गुड़ की खरीद बनाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण करेंगी। छठ पूजा के तीसरे दिन महिलाएं दिनभर छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करेंगी। शाम के समय नए वस्त्र पहनकर तालाब, नदी के किनारे पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगी और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। शहर में विभिन्न कॉलोनियों के साथ अन्य जगहों पर महिलाओं ने पूजा अर्चना की। यूनिवर्सिटी कैंपस में भी छठ पूजा की तैयारी पूर्ण हो गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन

खरना विधान में पूजा छठ मैया के आगमन पर की जाती है। परिवार की समृद्धि के लिए महिलाएं शनिवार से 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगी। रविवार और सोमवार को छठ पूजा के मुख्य आयोजन होंगे। अस्त होते हुए सूर्यदेव और उदय होते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

गगोल तीर्थ पर भव्य मेला लगेगा
गगोल तीर्थ, राम ताल वाटिया, मोदीपुरम पार्क, जेलचुंगी रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा की तैयारी लगभग पूर्ण हो गई है। श्रद्धालु घाटों पर पूजा का स्थल चिह्नित करने के लिए पहुंचे। यहां मिट्टी के पिंड बनाए गए। गगोल तीर्थ पर मंदिर समिति ने सफाई आदि की व्यवस्थाएं कीं। महंत शिवदास जी ने बताया कि गगोल तीर्थ पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। सामाजिक संगठन भी अपने स्टॉल लगाएंगे।

बच्चों और परिवार के लिए रखा व्रत
शास्त्रीनगर निवासी ममता सिंह ने बताया कि वह परिवार की खुशहाली के लिए व्रत कर रही हैं। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहले दिन की पूजा दोपहर 3 बजे की गई। शास्त्रीनगर निवासी गीता देवी ने बताया कि नहाए खाय के साथ पर्व आरंभ हो गया है। बच्चों की लंबी उम्र के लिए छठ मैया का व्रत रखा है। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का व्रत आरंभ हो जाएगा। रोहटा रोड निवासी माधुरी सिंह ने बताया कि 11 वर्ष से व्रत कर रही हैं। परिवार की सुख समृद्धि के लिए उपवास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed