फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chhapaak Movie, Saharanpur girls suffering from acid attack need government help

अमर उजाला ने जाना पीड़ितों का दर्द, इन्हें चाहिए सरकार की मदद, 'छपाक' से कम नहीं ये कहानियां

Fri, 10 Jan 2020 02:10 PM IST
कपिल kapil चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर
चंद्रशेखर शर्मा, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 10 Jan 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Chhapaak Movie, Saharanpur girls suffering from acid attack need government help
पीड़िता शिवानी और नबीहा अपनी मां नाजिमा के साथ - फोटो : अमर उजाला

एसिड अटैक की शिकार बेटियों पर क्या गुजरती है। यह उनसे बेहतर कोई नहीं जान सकता। बाहर कैसे निकलेंगी। अब कैसे पढ़ेंगी। शादी कैसे होगी। कौन साथ देगा और भी न जाने कितने सवाल उनके जेहन में कौंधते रहते हैं। इसके बावजूद उनमें हौसले की कमी नहीं है। उनका कहना है कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए हौसला काफी नहीं है, इसके लिए समाज और सरकार से भी सहयोग की जरूरत है। 

विज्ञापन


एसिड अटैक पर बनी फिल्म ‘छपाक’ का जिक्र आते ही जिले में एसिड अटैक पीड़िताओं का दर्द भी छलक आया। इन पर किए गए हमलों को काफी समय बीत चुका हो। मगर इन हमलों ने उन्हें शारीरिक ही नहीं मानसिक तौर पर भी काफी झुलसाया है। अब वे खुद और परिजनों के हौसले के सहारे ही फिर से जिंदगी जीने और कामयाब होने के प्रयास में जुटी हैं। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला ने पीड़िताओं और उनके परिजनों से बातचीत की तो उनका दर्द, उनका हौसला और आगे बढ़ने की उनकी बेताबी से लेकर कई अन्य जज्बात उभरकर सामने आए। छपाक में दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के किरदार को जीवंत किया है। फिल्म में उनका नाम मालती है। प्रस्तुत है चंद्रशेखर शर्मा की ये रिपोर्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी की कई 'मालती' ने सहा... रियल लाइफ का दर्द, दीपिका की 'छपाक' से पहले पढ़िए ये खास खबर

सरकार और समाज को भी बदलना होगा
देवबंद क्षेत्र के गांव बास्तम निवासी शिवानी कहती हैं कि 2016 में उस पर एसिड अटैक हुआ था। काफी समय बीत चुका है। मगर उनकी आंखों में वह मंजर हमेशा याद रहता है। किसी लड़की के लिए चेहरे से लेकर शरीर के ज्यादातर हिस्से का जलना क्या होता है, इसके बारे में या तो वो जानती है या फिर उसका परिवार। काफी जद्दोजहद के बाद खुद को संभाला है। अफसोस इस बात का है कि पापा अब साथ नहीं हैं। मां है मगर वह चाहकर भी उसके सपने पूरे नहीं कर सकी क्योंकि घर की हालत ठीक नहीं है। वह वकील या प्रतिष्ठित जॉब कर नाम चमकाना चाहती है। सरकार या समाज से मदद मिलती तो शायद आगे बढ़ जाती। दीपिका की मूवी हो सकता है ऐसे में उन जैसों को नया हौसला दे पाए। मेरा एक अनुरोध समाज और सरकार से है कि एसिड जैसे खतरनाक पदार्थ पर पाबंदी में सख्ती से आगे आएं और सहयोग करें। तभी ऐसे हमले रुक रुकेंगे। ऐसा कृत्य करने वालों को जल्द और कड़ी सजा जरूरी है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'छपाक' जैसी रियल कहानी... दर्द के आगे नहीं टूटा हौसला, यासमीन ने पाया राट्रीय पुरस्कार

आंखों में अब तक दिक्कत, हिम्मत नहीं छोड़ी 
शहर के रायवाला क्षेत्र में रहने वाली एसिड अटैक पीड़िता नबीहा इस समय एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ रही है। उसके पिता मोबिन एक प्राइवेट जॉब कर रहे हैं। मां नाजिमा उसका पूरा ध्यान रखती है। कुछ माह पहले ही बाइक सवार युवकों ने स्कूल से लौटते समय एसिड से हमला किया तो उसकी आंखों को काफी नुकसान पहुंचा। नबीहा और उसके अब्बू बताते हैं कि आंखों में अब भी दिक्कत हैं। मगर हौसला नहीं खोया है। नबीहा का कहना है कि 12वीं करने के बाद ही वह आगे का करियर तय करेगी। उसका कहना है कि ऐसे हमलावरों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। छपाक मूवी के बारे में सुना है। इससे उसकी जैसी अन्य बेटियों को हौसला मिलेगा।

पुराने जख्मों को भूल आगे बढ़ेंगे
नागल क्षेत्र में एसिड अटैक का शिकार हो चुकी एक बेटी और उसके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की तो परिवार के सदस्यों ने इतना ही कहा कि पुरानी बातों का अब जिक्र क्या करना और क्या मलाल करना। इस बेटी की मां शहनवाज ने इतना ही कहा कि पुराने जख्मों को भूलकर आगे बढ़ेंगे। हां, इतना जरूर है कि ऐसी पीड़िताओं को आगे बढ़ने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed