फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chess competition held at Youth Festival

Meerut News: युवा महोत्सव में हुई शतरंज प्रतियोगिता

Fri, 03 Apr 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Chess competition held at Youth Festival
डीएन कॉलेज में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय युवा महोत्सव का समापन हुआ। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रोफेसर मोनिका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कॉलेज प्रबंध समिति अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, अवैतनिक मंत्री अजय अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर बीएस यादव और अतिरिक्त मंत्री संजीश्वर प्रकाश त्यागी ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


प्रोफेसर मोनिका सिंह ने भौतिक विज्ञान सेमिनार हॉल में शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। ये आयोजन उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित प्रतिभा खोज, अनुपयोगी वस्तुओं से सर्वश्रेष्ठ निर्माण, पोस्टर बनाना, रंगोली, मेहंदी, फोटोग्राफी, वाद-विवाद, इंडोर खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। प्रोफेसर सिंह ने शिक्षा के साथ रचनात्मक और सामाजिक विकास को भी आवश्यक बताया। उन्होंने भौतिकी खंड सहित महाविद्यालय के भौतिक संसाधनों की प्रशंसा की। भविष्य में पुनः भ्रमण कर सुझाव शासन तक पहुंचाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन





प्राचार्य प्रोफेसर बीएस यादव ने बताया कि महोत्सव में लगभग 1000 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर वर्ष 2024 के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ छात्र और विज्ञान स्नातक स्वर्ण पदक विजेताओं सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed