फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chemical factory me aag se laakho kaa nuksaan

केमिकल फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान  

Thu, 28 Jun 2018 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jun 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
chemical factory me aag se laakho kaa nuksaan
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परतापुर स्थित केमिकल फैक्ट्री में बुधवार को भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां रहे साल्वेंट के ड्रम तेज धमाकों के साथ फट गए। दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गांव छज्जूपुर स्थित सुधा साल्वेंट केमिकल फैक्ट्री में करीब पौने 11 बजे साल्वेंट पंपिंग के दौरान आग लग लगी। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वहां रखे सॉल्वेंट से भरे ड्रम भी आग की चपेट में आ गए। इस कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर परतापुर और पुलिस लाइन से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा, सीओ ब्रह्मपुरी अलिखेश भदौरिया, परतापुर फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर परतापुर जीडी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री अनाधिकृत होने के संदेह पर पुलिस फैक्ट्री मालिक शिरोमणि शर्मा को थाने ले गई। 
विज्ञापन


रिटायर प्रोफेसर की है फैक्ट्री
एसएसआई सतेंद्र यादव फैक्ट्री मालिक शिरोमणि शर्मा डीएन कालेज से रिटायर प्रोफेसर हैं। उन्होंने फैक्ट्री के कागजात पुलिस को दिखाए हैं। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए कागजात जांच के लिए एडीएम सिटी के यहां भेजे गए हैं। उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। कागजातों की जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप में शार्ट सर्किट से लगी आग
फायर अफसरों ने बताया कि पंप के माध्यम से सॉल्वेंट को ऊपर चढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान शार्ट सर्किट से चिंगारी उठी और उससे साल्वेंट में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग पूरी फैक्ट्री में फैल गई।

मानकों पर चल रही थी फैक्ट्री 
हमारी फैक्ट्री के पास लाइसेंस है। सभी मानक पूरे कर फैक्ट्री चलाई जा रही है। आग से बचाव के पर्याप्त संसाधन हैं। लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि संसाधन कम पड़ गए। आग से नुकसान का सही आकलन तो बाद हो सकेगा, लेकिन लाखों का नुकसान हुआ है।
शिरोमणि शर्मा, फैक्ट्री मालिक

प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों और होटलों में आग से बचाव के मानकों की जांच के लिए टीमें बना दी हैं। जांच भी चल रही है। सभी को चेक किया जाएगा। अनाधिकृत और मानक पूरे किए बिना चल रही फैक्ट्रियों पर कार्रवाई होगी।

अजय शर्मा, चीफ फायर ऑफिसर

आग के मुहाने पर बैठा परतापुर 
परतापुर में दर्जनों औद्योगिक इकाईयां हैं। इनमें से कई में ज्वलनशील केमिकल का प्रयोग होता है। नियमानुसार यहां आग से बचाव के र्प्याप्त इंतजाम होने चाहिए। लेकिन यहां मानकों की अनदेखी हो रही है। संबंधित विभाग इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण परतापुर की फैक्ट्रियों में लगातार आग की घटनाएं हो रही हैं। फायर स्टेशन प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार सुधा केमिकल फैक्ट्री में दवाईयों का रॉ मैटीरियल बनाया जाता है। पहले 20 ड्रम बताए गए थे, लेकिन बाद में बताया गया कि करीब 80 ड्रम अंदर हैं। प्रति ड्रम 200 लीटर साल्वेंट आता है। अधिकांश ड्रम एक-दूसरे के पास सटे हुए थे। इस वजह से एक के बाद एक आग पकड़ते रहे। इस कारण फायर कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed