{"_id":"5bd5571cbdec2269b262e73f","slug":"cheating-on-the-name-of-making-a-arogya-mitra-ayushman-bharat-through-social-sites-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मित्र बनाने के नाम पर ठगी, सोशल साइट्स के जरिए दिया जा रहा झांसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मित्र बनाने के नाम पर ठगी, सोशल साइट्स के जरिए दिया जा रहा झांसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में आरोग्य मित्र बनाने के नाम पर सोशल साइट्स के जरिए ठगी की जा रही है। कई जिलों में मामले सामने आए हैं। प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी ने अलर्ट जारी किया है।
मेरठ में अभी तक ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। लेकिन कई अन्य जिलों में इस तरह के मामले संज्ञान में आ चुके हैं। सोशल साइट्स और विज्ञापन के जरिए लोगों को योजना का लाभ दिलाने का झांसा देने वाले मेसेज भी चल रहे हैं। सीएमओ का कहना है कि आयुष्मान के तहत सरकारी चिकित्सालयों के अतिरिक्त निजी चिकित्सालयों को भी अनुबंधित किया जा रहा है।
यह हैं निर्देश
शासन के निर्देश हैं कि जनपदों में मानव संसाधन के चयन के नाम पर अनावश्यक रूप से भ्रम फैलाया जा रहा है तथा पैसे लेकर योजना में विभिन्न पदों पर भर्ती का झांसा दिया जा रहा है। आरोग्य मित्र का चयन सरकारी चिकित्सालयों तथा निजी चिकित्सालयों द्वारा स्वयं करने का प्रावधान किया गया है। ऐसे अवांछित तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

डीएम की कमेटी करती है भर्ती
जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट के अंतर्गत तीन पदों के लिए आउट सोर्सिंग और संविदा के माध्यम से चयन किया गया है, जबकि आरोग्य मित्र की नियुक्ति भी अस्पतालों को खुद करनी है।
तय हैं लाभार्थी
आयुष्मान योजना में लाभार्थी पहले से तय हैं। इनका चुनाव 2011 की आर्थिक एवं सामाजिक गणना की सूची में शामिल लोगों को किया गया है। इसके अलावा और किसी को भी इसका लाभ नहीं दिया जाएगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/