फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cheating of Rs 17 thousand from a businessman in the name of Inspector

Meerut News: दरोगा का नाम लेकर व्यापारी से 17 हजार की ठगी

Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 17 thousand from a businessman in the name of Inspector
दौराला। दौराला मिल बाजार निवासी व्यापारी रामनिवास बंसल से 30 अक्तूबर को दरोगा के नाम से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 17 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बुधवार को तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। व्यापारी रामनिवास ने बताया कि वह किराना की दुकान करता है। 30 अक्तूबर को उसके फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने पूछा कि पहचाना क्या, उसने कहा कि दरोगाजी बोल रहे हैं क्या। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि हां मैं दरोगा बोल रहा हूं। तुमने अपनी दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए क्या। इसके बाद कहा कि मेरा भाई अस्पताल में भर्ती है। 17 हजार रुपये की जरूरत है। इस पर व्यापारी ने 17 हजार रुपये खाते में ट्रांसफर कर दिए। बाद में उसे ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed