फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Charan Singh birth anniversary on farmers day

किसान दिवस पर ऐसे मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती

Sat, 23 Dec 2017 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 23 Dec 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh birth anniversary on farmers day
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते रालोद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

किसानों और मजदूरों के मसीहा, देश के प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती जिले भर में किसान दिवस के रूप में मनाई गई। चौधरी साहब के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी मैदान के पास चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने हवन पूजन किया। मुख्य यजमान यादराम सिंह चंदेल, प्रीतम सिंह रहे। महाशय चंद्रपाल और महाशय रविंद्रपाल आर्य ने हवन कराया। सभी ने चौधरी साहब की प्रतिमा का माल्यार्पण किया। महासचिव मुनिदेव शर्मा ने कहा कि चौधरी साहब देश के किसानों, मजदूरों और दबे कुचले लोगों के मसीहा थे। एमपी सिंह ने कहा कि चौधरी साहब के आदर्शों को अपनाकर ही रालोद को मजबूत बनाया जा सकता है। संचालन मुफीज आलम ने किया। इस मौके पर मुनेश्वर सिंह, राजपाल सिंह, सरदार बुद्ध सिंह, चंद्रपाल वाल्मीकि, पूनम चौधरी, जयपाल सिंह, जगपाल सिंह, महेंद्र सिंह, शिशुपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


कृष्णा कॉलेज में आयोजित किसान गोष्ठी में जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर से आए मशरूम विशेषज्ञ डॉ. एके कुशवाहा ने मशरूम की खेती और ओपी वर्मा ने गन्ने की खेती के बारे में बताया। डॉ. सीडी शर्मा ने खेती में रसायनों के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, नरदेव सिंह, शूरवीर सिंह ने किसानों को मिट्टी की सेहत का ध्यान रखने को कहा। कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, साइंस कॉलेज प्राचार्या डा. सीमा शर्मा, डा. एमए खान, डा. पूनम गुप्ता, डा. पायल राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सीएम दौरे को देख नींद से जागा सिस्टम, 19 करोड़ का भुगतान

Chaudhary Charan Singh birth anniversary on farmers day
रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाई चौधरी चरण सिंह की जयंती - फोटो : अमर उजाला

एएन इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डा. संजीव राठी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों का नेता व स्वाभिमानी व्यक्ति बताया। राहुल डबास ने कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता खेतों व खलिहानों से होकर गुजरता है। मोहित सिरोही, अर्चना चौधरी, मेराज अहमद, नीरा तोमर, धर्मेंद्र, नीरज, श्रवण कुमार, लियाकत मिर्जा आदि मौजूद रहे। 

उधर, बेगावाला में किसान इंटर कॉलेज मंडावली में व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि ने चौधरी साहब की कार्यशैली के बारे में बताया। धर्मवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार, पूनम चौधरी, सत्यपाल, पारूल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

उधर, बरूकी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हकीकतपुर प्रयाग में चौधरी चरण सिंह की जयंती पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम और सपना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।विद्यालय के मुख्य अध्यापक गुलशन गुप्ता ने चौधरी चरण सिंह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों को विस्तार से बताया । कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अशोक कुमार ललित कुमार दीपक सिंह गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed