फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Ajit Singh said, result of PM Modi's plans was zero and now people want BJP free India

अजित सिंह बोले- मोदी की योजनाओं का रिजल्ट जीरो, अब भाजपा मुक्त भारत चाहती है जनता

Wed, 19 Dec 2018 08:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh said, result of PM Modi's plans was zero and now people want BJP free India
जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के चुनावी रिजल्ट में जनता ने बता दिया कि वह भाजपा मुक्त भारत चाहती है। देश का अरबों रुपया बर्बाद करने के बाद भी नमामि गंगे, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन का रिजल्ट जीरो है। भाजपा का एक ही फार्मूला है दंगा कराओ और सत्ता पाओ, जनता अब इसे सफल नहीं होने देगी। बुलंदशहर की साजिश विफल हो गई है।  

विज्ञापन


बुधवार को मीरापुर में बस स्टैंड पर एक बैंक्वेट हाल में जनसंवाद कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह के मुख्य निशाने पर भाजपा ही रही। अजित सिंह ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव से भाजपा के पतन की शुरुआत हो चुकी है। जनता अब भाजपा मुक्त भारत करने में लग गई है। भाजपा ने विकास के जो सपने दिखाए थे, वे सब धराशायी हो गए हैं। देश का अरबों रुपया बर्बाद करने के बाद भी नमामि गंगे, स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन का रिजल्ट जीरो है। युवाओं को सपने दिखाकर छला गया है। बेरोजगारी और अधिक बढ़ गई है। 
विज्ञापन


उन्होंने नोटबंदी एवं जीएसटी को देश की बर्बादी का करण बताया। अजित सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की सीमा पर प्रतिदिन हमारे सैनिक शहीद हो रहे हैं। देश के आम नागरिक व महिलाओं की बचत को कुछ बड़े व्यापारियों का निवाला बना दिया। अजित सिंह प्रधानमंत्री पर तीखे प्रहार करते हुए उन्हें झूठों का सरदार बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में अभी तक विकास कार्य नहीं हुए और युवकों को रोजगार न मिलने के कारण 150 इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो चुके हैं। डीजल, पेट्रोल व गैस के साथ किसानों के ट्रैक्टरों पर भी टैक्स बढ़ा दिया गया है। उन्होंने मोदी को आरएसएस का प्रचारक बताया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक पर कानून बनाने पर कहा कि मोदी को अन्य महिलाओं के साथ अपनी पत्नी की भी चिंता करनी चाहिए।

वहीं छोटे चौधरी ने दावा किया कि भाजपा के खिलाफ गठबंधन की ही जीत होगी। पूर्व मंत्री योगराज सिंह, धर्मवीर बालियान, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, प्रदेश महामंत्री सुधीर भारतीय, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम रजा, अशोक बालियान, अभिषेक चौधरी, ब्रजवीर सिंह, कृष्णपाल राठी, गोपाल चौधरी, तारिक मुस्तुफा, हाजी महबूब आलम, बिजनौर जिलाध्यक्ष राहुल सिंह, अनुज कुमार, पायल माहेश्वरी, रमा नागर, सौरभ गुप्ता, नरेंद्र कुमार, कपिल चौधरी, अनिल बालियान, विदित मलिक, विकास कादियान, पूर्व प्रमुख बिल्लू, अश्विनी, रामपाल, परवेज आलम, रतन सिंह, त्रिलोक त्यागी, ब्रहमसिंह बालियान आदि ने विचार व्यक्त किए। घनश्याम प्रेमी ने अपने गीत के माध्यम से चौधरी का गुणगान किया। इस अवसर पर चौधरी अजित सिंह ने दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत राठी और संचालन धर्मेंद्र तोमर एवं डॉ. हासिम रजा ने किया।

कैथोड़ा में हुआ भव्य स्वागत
जनसंवाद कार्यक्रम से पहले गांव कैथोडा में अजित सिंह का भव्य स्वागत हुआ। रालोद नेता हाजी महबूब आलम कैथोड़ा के प्रतिष्ठान पर ढोल नगाड़ों व बैंडबाजों से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी की। यहां से उन्हें फूलों से सजी खुली जीप में बैठाकर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। स्वागत करने वालों में हाजी शमशाद, साबिर कुरैशी, रहीसुदीन, महेंद्र प्रजापति, नफीस अहमद, लियाकत, साबिर, फारूक, जिल्ले हसनैन, योगेंद्र सिंह, महबूब अली, तारिक आलम, मुन्ना ठाकुर, संजय गुर्जर, मा. इसाकी, वसीम रजा आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे। 

भाजपा को हराने के लिए गठबंधन जरूरी 
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि देश को भाजपा से बचाने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सीबीआई, आरबीआई जैसी संस्थाओं को भी खत्म कर देना चाहती है। उन्होंने राफेल सौदे में धांधली पर कहा कि सरकार को जेपीसी द्वारा पूरे मामले की जांच करानी चाहिए। उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को भी अधूरा बताया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed