फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chaudhary Ajit Singh's ashes immersed by son Jayant Chaudhary at Brajghat

यूपी: चौधरी अजित सिंह की अस्थियां विसर्जित, जयंत चौधरी ने पूरी की रस्म, 18 मई को होगी तेरहवीं

Mon, 10 May 2021 01:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 10 May 2021 01:38 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की अस्थियों का विर्सजन ब्रजघाट पर किया गया। अस्थि विसर्जन की रस्म जयंत चौधरी ने पूरी की। इस दौरान परिवार के लोग ही शमिल रहे। छह मई को चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया था।

विज्ञापन
Chaudhary Ajit Singh's ashes immersed by son Jayant Chaudhary at Brajghat
बृजघाट गंगा में चौधरी अजित सिंह की अस्थियां प्रवाहित करते उनके सुपुत्र जयंत चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की अस्थियों का विर्सजन ब्रजघाट पर किया गया। अस्थि विसर्जन की रस्म जयंत चौधरी ने पूरी की। इस दौरान परिवार के लोग ही शमिल रहे। छह मई को चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया था। रविवार सुबह उनकी अस्थियों को ब्रजघाट लाया गया और यहां विधिविधान के साथ गंगा में प्रवाहित किया गया। 

विज्ञापन


रालोद के प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने बताया कि अस्थि विसर्जन के समय जयंत चौधरी के साथ उनकी पत्नी चारु चौधरी, चौधरी अजित सिंह के दामाद विक्रमादित्य सिंह और उनकी भांजी के पति शैलेंद्र अग्रवाल मौजूद रहे। कोविड गाइड लाइन के चलते अस्थि विसर्जन की जानकारी किसी कार्यकर्ता को पहले से नहीं दी गई थी। जयंत चौधरी ने सभी को घर से ही प्रार्थना करने की अपील की थी। वहीं, चौधरी अजित सिंह की किसी भी अंतिम क्रिया में शामिल न हो पाने का मलाल कार्यकर्ताओं में रहा। इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।
विज्ञापन


18 मई को होगी चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं
चौधरी अजित सिंह की तेरहवीं की रस्म 18 मई को संपन्न होगी। कोरोना गाइडलाइन के चलते परिवार के लोग ही रस्म में शामिल होंगे। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि कार्यकर्ता चौधरी साहब के अंतिम दर्शन नहीं कर पाने से दुखी हैं। ऐसे में जयंत चौधरी से अनुरोध किया गया है कि हवन की रस्म को ऑनलाइन कराएं ताकि देश के तमाम हिस्सों में चौधरी साहब के चाहने वाले ऑनलाइन शामिल होकर श्रद्धांजलि दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपाल सिंह, सरदार सिंह और नेपाल कसाना को दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पर रविवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री जयपाल सिंह, समाज सुधारक और राजनीतिज्ञ सरदार सिंह एवं पूर्व विधायक नेपाल कसाना को श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन ने कहा कि नेपाल सिंह कसाना का राष्ट्रीय लोकदल से बहुत पुराना नाता था। प्रदेश संगठन महामंत्री डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि सरदार सिंह समाजसेवा के लिए सक्रिय रहे। पूर्व मंत्री जयपाल सिंह की सेवाओं को भी याद किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, जिलाध्यक्ष मतलूब गोड़, सुनील रोहटा, राहुल देव, राजेंद्र चिकारा, राममेहर गुर्जर, कमलजीत गुर्जर, नरेंद्र सिंह खजूरी, सतेंद्र तोमर, जीशान सिद्दीकी, नासिर अंसारी, वीरेंद्र तोमर, धर्मपाल निलोहा, जयवीर सोलंकी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

क्रांति दिवस: यूं ही नहीं भड़की थी 1857 की क्रांति की ज्वाला, पढ़िए आखिर क्या था पूरा इतिहास

इंसानियत शर्मसार: कूड़ा उठाने वाले वाहन से श्मशान ले जाया गया शव, भावुक कर देंगी बेबसी की ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed