फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanting of Gayatri Mahamantra at 10 lakh places today for cancellation of national disasters

राष्ट्रीय आपदाओं के निरस्तीकरण के लिए 10 लाख स्थानों पर गायत्री महामंत्र का जाप आज

Sun, 31 May 2020 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chanting of Gayatri Mahamantra at 10 lakh places today for cancellation of national disasters
राष्ट्रीय आपदाओं के निरस्तीकरण के लिए 10 लाख स्थानों पर गायत्री महामंत्र का जाप आज
विज्ञापन

मेरठ। आज 10 लाख स्थानों पर आध्यात्मिक प्रयोग होगा। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय आपदाओं के निरस्तीकरण के लिए गायत्री महामंत्र का जाप अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा कराया जा रहा है। 31 मई रविवार को संपूर्ण विश्व ने एक साथ 10 लाख स्थानों पर एक साथ प्रात: 8 से 10 बजे के मध्य मंत्र उच्चारण करने का आह्वान किया गया है। जिला गायत्री ट्रस्ट मेरठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी जेके अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में आसन्न वैश्विक एवं राष्ट्रीय आपदाओं के निरस्तीकरण के लिए यह आध्यात्मिक प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर यज्ञ की स्थिति हो तो दीपक के सामने बैठकर गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। उधर, गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर में विगत वर्ष भी 2 जून को 2.5 लाख घरों में यह प्रयोग किया गया था। मेरठ जनपद के केंद्र गायत्री शक्तिपीठ कल्याण नगर के मार्गदर्शन में 2000 से अधिक परिवारों में गायत्री यज्ञ संपन्न होंगे। गायत्री परिवार द्वारा सभी नागरिकों से निवेदन किया गया है कि वह भी इस आयोजन में भागीदारी करें। अपने-अपने घरों पर यज्ञ में गायत्री महामंत्र एवं महामृत्युंजय महामंत्र की आहुतियां समर्पित करें।
विज्ञापन

इस तरह करें हवन
हवनकुंड के रूप में गहरे मिट्टी अथवा धातु के पात्र, हवन सामग्री के अभाव में तिल, जौ, चावल, बूरा, गुड़, कपूर, लोबान, गूगल, देसी घी, घर में उपलब्ध औषधि, सूखे मेवा एवं समिधा के रूप में आम की लकड़ी अथवा गोबर के कंडे का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed