फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chanting Lord Shiva's echo in all four directions

चारों दिशा में गूंज उठा भगवान शिव का जयकारा

Sat, 27 Jul 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chanting Lord Shiva's echo in all four directions
चारों दिशा में गूंज उठा भगवान शिव का जयकारा
विज्ञापन

बारिश में भी बढ़ते रहे कांवड़ियों के कदम
मेरठ/मोदीपुरम। भगवान विश्वनाथ के जयकारों से चारों दिशाएं गूंज उठी हैं। कांवड़ियों की जुबां से बम बम भोले स्वर ही निकल रहा है। बारिश भी इन मतवालों का इस्तकबाल कर रही है। भक्ति की शक्ति और ऊर्जा के साथ पांव के छाले और परेशानियों को भूलकर कांवड़िये अपने शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। कोई घर में सुख शांति तो कोई संतान के लिए कांवड़ लेकर आ रहा है।
सेवा कार्य में जुटे शिवभक्त
कांवड़ सेवा शिविर में शिव भक्त अपने तन, मन, धन से इन शिव भक्तों की सेवा में जुट गए हैं। कैंपों में 24 घंटे कांवड़ियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। समाजसेवी, धर्मप्रेमी, व्यापारी या अधिकारी सभी जात पात, ऊंच नीच का भेदभाव भूल सेवा कार्य कर रहे है। बड़े शिविर में चिकित्सा कैंप, भोजनालय और आराम गृह की अलग व्यवस्थाएं हैं।
विज्ञापन

देश में शांति के लिए ला रहे कांवड़
गुड़गांव के आदित्य कुमार और उनकी टीम के 15 सदस्य हरिद्वार से 21वीं बड़ी कांवड़ लेकर जा रहे है। उन्होंने बताया कि वे देश में शांति के लिए कांवड़ ला रहे है। दिल्ली के राजाराम ने बताया कि वह पिछले 12 वर्ष से कांवड़ लेकर आ रहा है। उसने अकेले ही कांवड़ लानी शुरू की थी। अब 22 लोग उसके साथ कांवड़ लेकर आ रहे है। सबकी मन्नते अलग अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल पर हो रही डीजे की धमक
टोल प्लाजा पर हाईवे से गुजरने वाली सभी झांकी कांवड़ रुकती हैं। झांकियों को देखने के लिए यहां भारी भीड़ उमड़ती है। इस साल टोल प्लाजा पर बाजार भी सज गया है। पिछले तीन सालों से टोल प्लाजा कांवड़ियों के रुकने का बड़ा स्थान बन गया है। यहां से गुजरने वाले डीजे झांकी कांवड़ में भी तेज आवाज में डीजे बजते हैं। जिनपर कांवड़िये नाचते गाते हैं।
टोल प्लाजा हुआ बंद
कांवड़ यात्रा को देखते हुए टोल प्लाजा की सभी छह लेन फ्री कर दी गई थी, लेकिन अब टोल प्लाजा को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। ऐसे में टोल प्लाजा के कर्मचारी भी कांवड़ यात्रा में पुलिस प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं।

2- इंडिया गेट, गंगा अवतरण, महाकाल का स्वरूप, नटराज, देश भक्ति दिखाते सैनिकों के रुप में कांवड़िये, शिव परिवार आदि मनमोहक झांकियां रहीं सभी के लिए आकर्षण आकर्षण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed