फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Changed the religion and got married in the temple, tension in the village

धर्म परिवर्तन कर युवती ने मंदिर में रचाई शादी, गांव में तनाव

Tue, 20 Feb 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 20 Feb 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Changed the religion and got married in the temple, tension in the village
फाइल फोटो

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर से दो माह से लापता युवती ने धर्म परिवर्तन कर लखनऊ के सनातन धर्म मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली है। अब वह गुलफ्शां से गीतांजलि बन गई है। पुलिस ने युवती को बरामद कर लिया। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल में युवती का मेडिकल कराया गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


पिछले साल 20 दिसंबर को गुलफ्शां नाम की युवती अपने प्रेमी सोहन पाल सिंह के साथ फरार हो गई थी। युवती के पिता ने बिनौली थाने पर युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की धाराओं में मामला दर्ज कराया था। रविवार को बिनौली थानाध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बरनावा गांव में बस स्टैंड से युवती को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि उसने 22 दिसंबर को लखनऊ के सनातन धर्म मंदिर में धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है। अब वह गुलफ्शां से गीतांजलि बन गई है। पुलिस सुरक्षा के बीच युवती का जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षा कराया गया है। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। 

हाईकोर्ट से युवती को पूर्ण सुरक्षा दिए जाने के आदेश प्राप्त हुए है। उसे पूर्ण सुरक्षा प्रदान की गई है। अब युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed