फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Change of religion by kidnapping a woman, rape with a woman

युवती का अपहरण कर धर्म परिवर्तन, बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म

Sun, 18 Feb 2018 11:17 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sun, 18 Feb 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
Change of religion by kidnapping a woman, rape with a woman
फाइल फोटो

सहारनपुर की युवती को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने युवती को 13 माह तक किराए के कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर युवती का गर्भपात भी कराया। मेरठ में बृहस्पतिवार को हिंदू संगठन के कार्यकर्ता युवती को लेकर एसएसपी से मिले। महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


युवती सहारनपुर के एक गांव की रहने वाली है। वहीं पर लिसाड़ी गेट लखीपुरा निवासी परवेज बाइक मैकेनिक का काम करता था। आरोप है कि 13 जनवरी 2017 को परवेज युवती को बहला फुसलाकर ले गया। पहले आरोपी ने युवती को शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में बंधक बनाकर रखा। बाद में आरोपी फतेहउल्लापुर में एक किराए के घर में ले गया और बंधक बनाकर रखा। आरोप है युवक ने नशीला पदार्थ देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने वीडियो क्लिप बना ली और ब्लैक मेल कर दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन


6 सितंबर 2017 को आरोपी अपने साथियों के साथ कार से देवबंद ले गया। आरोपी ने मेडिकल चैकअप की बात कहकर नशीला पदार्थ देकर उसका गर्भपात कराया। फिर देवबंद में एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन करा दिया गया। उसके बाद मेरठ में बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा जाता था। युवती का आरोप है कि युवक ने उसका गढ़ रोड स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में भी गर्भपात कराया था। बाद में उसे इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : फेसबुक पर फंसाया, फिर प्यार से ले गया हरिद्वार, तीन दिनों तक किया बलात्कार

Change of religion by kidnapping a woman, rape with a woman
फाइल फोटो
नवंबर में युवती आरोपी से बचकर अपने घर चली गई। उसके बाद आरोपी परवेज अपने साथियों के साथ पहुंचा और युवती का फिर से अपहरण कर लिया। आरोप है कि परवेज की मां, बहनोई, मौसी और अन्य परिजनों ने उस पर जबरन शादी का दबाव बनाया। थाने में शिकायत करने पर वीडियो क्लिप नेट पर डालने की धमकी दी। बुधवार को युवती आरोपी के चंगुल से निकल गई और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को आपबीती सुनाई।

युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे
बृहस्पतिवार को हिंदू युवा वाहिनी और बजरंग दल के कार्यकर्ता युवती को लेकर एसएसपी के पास पहुुंचे। एसएसपी मंजिल सैनी के आदेश पर महिला थाने में केस दर्ज हुआ। एसओ महिला थाना नेहा चौहान का कहना है कि आरोपी परवेज के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन कराने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य परिजनों पर भी जांच कर कार्रवाई की जा रही है। युवक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed