फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Chandrasekhar Ravan's hunger strike continues, many Bhim supporters got worried

'रावण' की भूख हड़ताल जारी, कई भीम समर्थकों की बिगड़ी तबीयत

Wed, 11 Apr 2018 11:42 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 11 Apr 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Ravan's hunger strike continues, many Bhim supporters got worried
रावण की भूख हड़ताल जारी

जिला कारागार में चौथे दिन भी चंद्रशेखर उर्फ रावण की भूख हड़ताल जारी रही। चार दिन से सिर्फ पानी पीकर भूख हड़ताल कर रहे चंद्रशेखर के साथ जिले के विभिन्न गांवों में कार्यकर्ता भी भूख हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान तीन लोगों की तबीयत भी खराब हो गई।

विज्ञापन


दलितों के खिलाफ की गई एफआईआर को वापस किए जाने की मांग को लेकर सहारनपुर हिंसा के आरोपी चंद्रशेखर उर्फ रावण की जिला कारागार में भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया ने बताया कि चौथे दिन भी रावण ने सिर्फ पानी ही पिया। जिससे उसकी तबियत भी खराब होने लगी है।
विज्ञापन


रावण के साथ ही जिले के विभिन्न गांवों में भी दलित समाज के लोगों एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल की। रामनगर, रामगढ़, आमवाला के अलावा बेहट, ग्राम आलमपुर कलां, रहना, जॉनीपुर, हौजखेड़ी, आलमपुर माजपुर, खुशहालीपुर, नौरंगपुर, उसंड, कबीरपुर, कादरपुर, शब्बीरपुर में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने किया जेल में भूख हड़ताल ऐलान, पुलिस-प्रशासन को दी ये चेतावनी

एक-एक गोली का हिसाब मिलने तक भूख हड़ताल 

भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंजीत सिंह नौटियाल का कहना है कि दलित समाज के लोगों पर गोलियां चलवाई गईं है। जब तक एक-एक गोली का हिसाब नहीं मिल जाता तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed