फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   chandrashekhar ravan declares hunger strike in jail, warns to police administration

'रावण' ने किया जेल में भूख हड़ताल ऐलान, पुलिस-प्रशासन को दी ये चेतावनी

Fri, 06 Apr 2018 08:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 Apr 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
chandrashekhar ravan declares hunger strike in jail, warns to police administration
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण

एससी, एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में दलित संगठनों द्वारा किए गए हंगामा प्रदर्शन के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर रोष जताते हुए भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण ने शनिवार से जेल में भूख हड़ताल का एलान कर दिया है। रावण ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि जब तक दलितों पर लगाए गए मुकदमे वापस नहीं होते तब तक भूखा ही रहेगा। 

विज्ञापन


शुक्रवार को भीम आर्मी के दिल्ली प्रांत से आए संयोजक संजीव बौद्ध, दिल्ली प्रभारी एडवोकेट सुजीत सम्राट, संरक्षक बालक राम बौद्ध भीम आर्मी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ चंद्रशेखर उर्फ रावण से मिलने के लिए जिला कारागार पहुंचे। पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर से काफी देर तक दलित आंदोलन, पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर तथा आगे की रणनीति को लेकर वार्ता की। जिला कारागार में हुई वार्ता के बाद रावण ने जिला कारागार से भूख हड़ताल शुरू करने का एलान कर दिया। शनिवार सुबह से ही रावण भूख हड़ताल शुरू कर देगा। इस मामले में रावण एवं भीम आर्मी पदाधिकारियों की ओर से जेल अधीक्षक को पत्र सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


पढ़ें : जिग्नेश बोले- चंद्रशेखर को रिहा नहीं किया तो योगी को नहीं छूने देंगे आंबेडकर की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

chandrashekhar ravan declares hunger strike in jail, warns to police administration
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर उर्फ रावण

भीम आर्मी के दिल्ली प्रभारी एडवोकेट सुजीत कुमार सम्राट ने कहा कि दलितों के खिलाफ किए गए मुकदमों एवं आंदोलन के बारे में उन्होंने जिला कारागार में पहुंचकर चंद्रशेखर को बताया है। दलितों के आंदोलन में दलित ही मारे गए और उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज करा दी गई है। चंद्रशेखर दलितों पर किए गए मुकदमों से बहुत दुखी हुए हैं। उन्होंने जिला कारागार में ही भूख हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि उनके समर्थक और जो भी आंबेडकरवादी लोग हैं वे भी शनिवार से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। किसी के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं की गई है। जो जहां चाहे वहां पर भूख हड़ताल शुरू कर सकता है। 

रावण पर हो सकती है एक और एफआईआर
अभी तक भूख हड़ताल के संबंध में बंदी रावण की ओर से कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। बंदी चंद्रशेखर उर्फ रावण द्वारा कोई पत्र दिया गया और भूख हड़ताल की तो उसे अन्य बंदियों से बिल्कुल अलग रखा जाएगा, उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। -। डाक्टर वीरेश राज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक, सहारनपुर

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed