'रावण' की फिर बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पिछले साल हुई जातीय हिंसा के आरोप में जेल में चंद्रशेखर उर्फ रावण की फिर से तबीयत बिगड़ गई। रावण के दांतों में दर्द की शिकायत के चलते मंगलवार को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
बता दें कि रावण को रूट कैनाल ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल कॉलेज में लाया गया। हालांकि दांतों के एक्स-रे के लिए पहले उसे आनन्द हॉस्पिटल भेजा गया।
जेल अधीक्षक डॉ. वीरेशराज शर्मा ने बताया कि चंद्रशेखर पिछले कई दिनों से दांत में दर्द होने की शिकायत बता रहा था। जिसके चलते मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। बता दें कि इससे पहले भी रावण की तबीयत बिगड़ चुकी है।
पढ़ें : जेल भरो आंदोलन की तैयारी में भीम आर्मी, 'रावण' की रिहाई के लिए जुटे हजारों लोग
ये था मामला
दरअसल, पिछले साल 5 मई को सहारनपुर के शब्बीरपुर में जातीय हिंसा हुई थी। जिसके आरोप में चंद्रशेखर उर्फ रावण को 8 जून को हिमाचल प्रदेश से एसटीएफ ने अरेस्ट किया था। रावण तभी से जेल में बंद है। उस पर रासुका भी लगी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/