फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Challans from the constable to the magistrate's car

मोटर व्हीकल एक्ट पर मेरठ पुलिस सख्त, सिपाही से लेकर मजिस्ट्रेट की गाड़ी का भी काटा चालान

Sun, 08 Sep 2019 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 08 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Challans from the constable to the magistrate's car
कमिश्नरी चौराहे पर चैकिंग के दौरान बिना हैलमेट वाहन चालको के चालान काटती पुलिस
मोटर व्हीकल एक्ट में जुर्माने की नई व्यवस्था लागू होने से पहले ही शनिवार को मेरठ पुलिस एक्शन में दिखाई दी। आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अजय साहनी के निर्देश पर दूसरे दिन भी पुलिस ने अभियान चलाया। शनिवार को मजिस्ट्रेट की गाड़ी का भी पुलिस ने चालान कर दिया, क्योंकि चालक ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी।
विज्ञापन


शहर और देहात के सभी प्वाइंटों पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस लाइन, एसएसपी ऑफिस के सामने, आंबेडकर चौराहा, सरकारी कार्यालय के सामने चेकिंग प्वाइंट बनाकर पुलिसकर्मियों के भी चालान काटे गए। हाईवे और शहर के मुख्य मार्गों पर भी अभियान चलाया।
विज्ञापन


दूसरे दिन भी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। यातायात विभाग के टीआई और सिविल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कमिश्नरी में भी बिना हेलमेट घूम रहे पुलिसकर्मियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। पुलिस का निशान लगाकर चल रहे वाहनों को भी रोककर चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी नेता पुलिस से भिड़े
व्यापारी नेता जीतू नागपाल कमिश्नरी के सामने बाइक रोकने पर पुलिस से भिड़ गए। व्यापारी नेता ने कहा कि जब सिर पर पगड़ी बांध रखी है तो फिर हेलमेट कैसे लगाया जा सकता है। इस दौरान भीड़ लगी तो हंगामा हो गया। व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

साहब, सिर में चोट लगी है..
एक बाइक चालक ने पुलिस से कहा कि सिर में चोट लगी है। हेलमेट नहीं लगा जा सकता। पुलिस ने जांच की पता चला कि युवक के सिर पर कोई चोट नहीं लगी थी। जिस पर पुलिस ने युवक का चालान कर दिया।

वहीं एक स्कूटी सवार महिला कमिश्नरी पर टीआई से भिड़ गई। महिला बोली कि मेरे बाल लंबे हैं, इतने लंबे बाल बांधकर हेलमेट नहीं लगाया जा सकता। महिला की टीआई स नोकझोंक हो गई। वहीं, पुलिसकर्मी चुप्पी साधे रहे।

चालान कटा तो इंस्पेक्टर ने बाइक छोड़ी
पुलिस लाइन के सामने टीआई सुनील कुमार ने हेलमेट न पहनने पर एक इंस्पेक्टर की बाइक का चालान काट दिया। इस पर इंस्पेक्टर बिगड़ते हुए बाइक वहीं छोड़कर चले गए। पुलिस ने बाइक को ट्रैफिक ऑफिस भेज दिया।

वहीं, एक दरोगा की पत्नी स्कूटी का चालान कटने पर भिड़ गईं। पुलिस ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने एक सर्कुलर जारी किया। इसमें एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के चालान काटने के निर्देश सभी एसएसपी को दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed