फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market: Traders kept the market closed for two hours, said- we have faith in the government and God

सेंट्रल मार्केट : व्यापारियों ने दो घंटे रखा बाजार बंद, बोले- सरकार और भगवान पर भरोसा है

Thu, 05 Jun 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Central Market:

Traders kept the market closed for two hours, said- we have faith in the government and God
मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट के चल रहे प्रकरण को लेकर सेन्ट्रल मार्किट के व्यापारियों ने मार
मेरठ। मंत्री जी, कुछ तो करो। आवास विकास ने दुकानें खाली करने के नोटिस जारी कर दिए हैं। हमें तो बस सरकार और भगवान पर ही भरोसा है। अगर दुकानें खाली कराई गईं और ध्वस्तीकरण किया गया तो सैकड़ों परिवार बर्बाद हो जाएंगे। सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर के सामने कुछ इस तरह अपना दुखड़ा रोया। हालांकि राज्यमंत्री ने व्यापारियों को सरकार की तरफ से सहयोग का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सेंट्रल मार्केट के सभी व्यापारियों ने आवास विकास की कार्रवाई के विरोध में बुधवार को दोपहर 12 बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। न्याय की गुहार लगाने के लिए किशोर वाधवा, रजत गोयल, राजीव गुप्ता, राकेश, मिति जैन, जितेंद्र, मनोज गर्ग, शुभम रस्तौगी, पंकज नारंग, अनिल आदि समेत 100 से अधिक व्यापारी तेजगढ़ी स्थित कार्यालय पर ऊर्जा राज्यमंत्री से मिलने पहुंचे। व्यापारियों ने उनसे कहा कि आवास एवं विकास परिषद ने सेंट्रल मार्केट में आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियाें के कारण प्लाट के आवंटन रद्द करने की कार्रवाई शुरू की है। दुकानदारों को दुकानें खाली करने के नोटिस दिए जा रहे हैं। आवास विकास परिषद के अधिकारियों को फिलहाल कोई कार्रवाई न करने के निर्देश दिए जाएं। व्यापारियों की बात सुनने के बाद ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के सहयोग में खड़े हैं। शीघ्र ही व्यापारियों के हित में कुछ अच्छा कदम उठाया जाएगा। सरकार स्थायी समाधान की तैयारी में है।
विज्ञापन



सुप्रीम कोर्ट एक काॅम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण का दे चुका है आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल मार्केट के 661/6 काॅम्प्लेक्स को अवैध मानते हुए 17 दिसंबर 2024 को ध्वस्तीकरण के आदेश दिए थे। व्यापारियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल की थीं, जिसको न्यायालय ने रद्द कर दिया। आवास एवं विकास परिषद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काॅम्प्लेक्स के सभी 21 दुकानदारों को 15 दिन में दुकानें खाली करने का तीसरा अंतिम नोटिस जारी कर दिया। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि दुकानें खाली न करने पर सुप्रीम कोर्ट की अवमानना का मामला बनेगा। बताया जा रहा है कि आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका भी दाखिल कर दी है। उधर, बताया जा रहा है कि आवास एवं विकास परिषद की ओर से आवास एवं व्यावसायिक गतिविधियां चलने पर करीब 80 मकानों के आवंटन निरस्त कर दिए गए, जिसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश है।

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट के चल रहे प्रकरण को लेकर सेन्ट्रल मार्किट के व्यापारियों ने मार

मेरठ..कंवलजीत..सेन्ट्रल मार्किट के चल रहे प्रकरण को लेकर सेन्ट्रल मार्किट के व्यापारियों ने मार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed