{"_id":"698b9b6b9d352290b70e4e9c","slug":"central-market-shopkeepers-began-to-destroy-complex-meerut-news-c-14-1-mrt1050-1104554-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सेंट्रल मार्केट में 15 दिन में व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सेंट्रल मार्केट में 15 दिन में व्यावसायिक गतिविधि बंद करने का नोटिस चस्पा
विज्ञापन
सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही व्यापारियों द्वारा मजदूर लगाकर तोड़ा जा र
सुप्रीम कोर्ट से ध्वस्तीकरण का आदेश आने और आवास विकास परिषद की ओर से नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर दुकानों में व्यावसायिक गतिविधियां बंद करने अल्टीमेटम देने के बाद कारोबारियों को व्यापार खत्म होने का डर सताने लगा है। इससे ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकानों का स्टॉक जल्दी खत्म करने के लिए सामानों पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट का बैनर लगा दिया है। हालांकि व्यापारियों को अभी भी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके लिए वह जनप्रतिनिधियों के संपर्क में हैं, ताकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर कारोबार बचाया जा सके।
ध्वस्तीकरण के सुप्रीम आदेश के बाद शास्त्री नगर के सेंट्रल मार्केट में व्यापारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को आवास एवं विकास परिषद की ओर से स्कीम नंबर -तीन के अंतर्गत विभिन्न ब्लाकों में व्यावसायिक गतिविधिकां ठप कराने को लेकर करीब 200 नोटिस चस्पा किए। इससे पहले सोमवार को स्कीम नंबर- 7 के अंतर्गत सेक्टर- 5, सेक्टर- 6 और सेक्टर- 2 के करीब 700 दुकानदारों को नोटिस भेरा जा चुका है।
नोटिस में 27 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 15 दिन में अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है। ऐसा न करने पर ध्वस्तीकरण की चेतावनी दी गई है। व्यापारियों में इस नोटिस के बाद बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन
इनसेट
व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर खुद ही चलवाया हथौड़ा
आवास एवं विकास परिषद की ओर से बुलडोजर चलने के डर से व्यापारियों ने खुद ही अपनी दुकानों पर हथौड़ा चलवाना शुरू कर दिया है। कॉम्प्लेक्स की बिल्डिंग में हो रहे अवैध निर्माण को व्यापारियों ने ड्रिल मशीन और हथौड़ा चलवाकर तोड़वा दिया। कई दुकानदारों ने खुद ही अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दी हैं। लाभ संस के बराबर वाले परिसर में व्यापारियों ने खुद ही श्रमिक लगाकर हथौड़े से ध्वस्तीकरण शुरू करा दिया है। इस दौरान पूरे कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद रहीं। दुकानदारों में बाजार के ध्वस्तीकरण की आशंका से मायूसी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर लगाए गए लोहे के स्ट्रक्चर और टिन शेड को भी हटा रहे हैं।