फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Central Market: Memories of demolition haunt us, debris taking away our peace

सेंट्रल मार्केट : टीस दे रहीं ध्वस्तीकरण की यादें, चैन छीन रहा मलबा

Fri, 31 Oct 2025 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Central Market: Memories of demolition haunt us, debris taking away our peace
मेरठ। शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में 661/6 कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण की यादें यहां दुकानें चलाने वाले 22 व्यापारियों और उनके परिवारों को टीस दे रही हैं। 35 साल से व्यापार कर रहे दुकानदारों की दुकानें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मलबे में तब्दील कर दी गईं हैं। मलबे का करीब 20 फुट ऊंचा ढेर दुकानदारों का चैन छीन रहा है। बाजार से आने-जाने वाले लोग भी मलबे के ढेर को देखकर रुक जाते हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि उनकी जीवनभर की कमाई एक ही झटके में चली गई। कमिश्नर ने अस्थायी दुकानें ध्वस्तीकरण स्थल पर लगाने के आदेश दिए हैं लेकिन मलबा हटे बिना यह संभव नहीं है। वहीं कॉम्पलेक्स का 450 वर्ग मीटर के करीब क्षेत्रफल है। इस पर 22 दुकानदार कैसे दुकानें लगाएंगे। इसके लिए कोई रूपरेखा तैयार नहीं की गई है। मलबा ऐसे ही पड़ा है। जिसे देखकर जख्म हरे हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
सघन आबादी में दस अवैध कॉम्प्लेक्स मामले में सुनवाई 6 को

मेरठ। शहर की सघन आबादी में बनाए गए दस अवैध कॉम्प्लेक्स के मामले में सुनवाई अब 6 नवंबर को होगी। मामले में बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के अवैध कॉम्प्लेक्स पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद शहर के अन्य कॉम्प्लेक्स पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मिशन कंपाउंड निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज चौधरी ने बताया कि मामले में जनहित याचिका दायर की गई है। आरोप है कि मेडा अधिकारियों की मिलीभगत से पीएल शर्मा रोड पर अवैध कॉम्प्लेक्स बनते जा रहे हैं। बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मानकों के विपरीत काॅम्प्लेक्स बना दिए गए हैं। ऐसे ही लाला का बाजार, शीशमहल, खैरनगर, वैली बाजार, पत्थरवालान आदि तमाम इलाकों में बेहद संकरी गलियां हैं। वहां भी कॉम्प्लेक्स बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed