फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Celebrated the death anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

Thu, 29 May 2025 07:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the death anniversary of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh
दौराला। कस्बे में बृहस्पतिवार को भाकियू अराजनैतिक व भाजपा पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई। भाकियू अराजनैतिक के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्रित होकर दौराला चौराहा स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पहुंचे। प्रतिमा को स्नान कराया गया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नवाब सिंह अहलावत ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान देवेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह, ओमपाल सिंह, सतपाल, विजयराज, जितेंद्र, अनिल, ओमवीर आदि मौजूद रहे। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मनिंदर विहान ने बताया कि उन्होंने किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सभी को पूर्व प्रधानमंत्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। हरेंद्र चौधरी, विपिन, प्रताप चौधरी, संदीप विहान, अमित गुप्ता, प्रमोद चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed