{"_id":"676855db14bb23ab0900a511","slug":"cctv-and-pa-systems-of-five-out-of-eight-intersections-broken-adj-angry-meerut-news-c-72-1-mrt1062-126473-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था...\nआठ में से पांच चौराहों के सीसीटीवी और पीए सिस्टम खराब, एडीजे भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैसे सुधरेगी यातायात व्यवस्था... आठ में से पांच चौराहों के सीसीटीवी और पीए सिस्टम खराब, एडीजे भड़के
विज्ञापन
एडीजी यातायात के . सत्यनारायण मेरठ आये
आईटीएमएस कंट्रोल रूम के निरीक्षण में मिली कई खामी
पैनिक बटन की जानकारी नहीं दे पाया कांस्टेबल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एडीजी यातायात के. सत्यनारायण ने रविवार को घंटाघर स्थित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। पता चला कि यहां से शहर के आठ मुख्य चौराहों की निगरानी की जा रही है। लेकिन पांच चौराहों पर लगे सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए सिस्टम) खराब मिले।
शेष तीन पर भी एक साइड गुजरने वाले वाहनों के ही चालान किए जा रहे हैं। एडीजी ने पैनिक बटन के संबंध में पूछताछ की तो कांस्टेबल जानकारी नहीं दे पाया। एडीजी नाराज हुए और उन्होंने व्यवस्था जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
एडीजी ने दोपहर तीन बजे आईटीएमएस कंट्रोल रूम पर पहुंचे। एडीजी ने इन चौराहे पर लगे पीए सिस्टम और पैनिक बटन के बारे में जानकारी ली। चौराहे पर मौजूद कांस्टेबल को भी जानकारी नहीं थी। बाद में तकनीकी टीम के सदस्य ने फोन पर कांस्टेबल से बात की। तब जाकर पैनिक बटन को चेक किया जा सका। पीए सिस्टम भी खराब मिलने पर एडीजी ने नगर निगम व कंपनी के अफसरों से बातकर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त कराएं : एडीजी
मेरठ। एडीजी ने यातायात कार्यालय का भ्रमण कर यातायात परिसर में खड़े सीज वाहनों के संबंध में जानकारी की। यातायात कार्यालय में उपलब्ध सरकारी संपति का निरीक्षण किया। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने एडीजी को जानकारी दी कि यातायात संचालन के लिए शहर को चार जोन में विभाजित कर ई-रिक्शाओं को रूट आवंटित कर स्टीकर वितरित किए गए हैं।
एडीजी ने कहा कि प्रत्येक टीएसआई को चार चौराहों की जिम्मेदारी देकर उनकी डयूटी कम से कम एक महीने उन्हीं चौराहों पर रहे। इससे उन चौराहों के आस-पास प्रतिष्ठानों एवं स्कूल-कॉलेज के निजी सुरक्षा गार्ड के सहयोग से यातायात संचालन में सुधार किया जा सकता है। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा भविष्य में आने वाली नई तकनीक के अनुसार सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। सीओ यातायात संतोष कुमार सिंह, प्रभारी यातायात विनय कुमार शाही आदि मौजूद रहे।