{"_id":"69272223cdd33427e10046cb","slug":"ccsus-odd-semester-exams-begin-meerut-news-c-72-1-mct1014-144564-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सीसीएसयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं हुई शुरू
विज्ञापन
189 परीक्षा केंद्रों पर 2.42 परीक्षार्थी, सीसीटीवी से निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय एवं उससे संबंधित कॉलेजों में बुधवार से विषम सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई। दो पालियों में चल रही इन परीक्षाओं में कुल 2 लाख 42 हजार 115 छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं।189 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूप से नजर रखी जाएगी।
कंट्रोल रूम के समन्वयक प्रो. अनुज कुमार के नेतृत्व में सभी 189 केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो रही है। कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखी तो तुरंत कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ उड़ाका दल भी मैदान में है। दल के संयोजक प्रो. शिवराज सिंह ने बताया कि जिला स्तर पर गठित विशेष उड़ाका दल हर दिन अलग-अलग केंद्रों का निरीक्षण करेगा। केंद्र अधीक्षकों को सख्त चेतावनी दी गई है कि कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कुलपति कार्यालय से सभी परीक्षार्थियों से अपील की गई है कि वे समय से केंद्र पहुंचें और नियमों का पालन करें। सीसीएसयू प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि पारदर्शी व नकलविहीन परीक्षा ही विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है। इस बार नकलची छात्रों के लिए कोई रियायत नहीं होगी।