{"_id":"6a7366563a3d9686070cca3e","slug":"ccsu-semester-exam-results-declared-meerut-news-c-72-1-mct1014-157353-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू: सेमेस्टरों का परीक्षा परिणाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू: सेमेस्टरों का परीक्षा परिणाम घोषित
विज्ञापन
बीएससी, बीकॉम और बीए ऑनर्स के कई परिणाम जारी किए
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों, संस्थानों एवं परिसर के विभिन्न स्नातक ऑनर्स पाठ्यक्रमों के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह परिणाम 6 अगस्त 2026 से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, बीएससी ऑनर्स (माइक्रोबायोलॉजी, गणित, बॉटनी, जूलॉजी एवं स्टैटिस्टिक्स) प्रथम सेमेस्टर, बीएससी ऑनर्स (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी एवं स्टैटिस्टिक्स) तृतीय सेमेस्टर, बीकॉम ऑनर्स प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (एनईपी), बीए ऑनर्स (अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र एवं संस्कृत) प्रथम सेमेस्टर तथा बीए, बीएससी ऑनर्स (योग विज्ञान) प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर दिसंबर-2025 परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि संबंधित विद्यार्थी 6 अगस्त से अपना परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम घोषित होने से विभिन्न पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया और प्रवेश संबंधी औपचारिकताओं में सुविधा मिलेगी।