फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: No entry in hostel after 10 pm, warden will eat food in mess

CCSU: रात 10 बजे के बाद हॉस्टल में नो एंट्री, मेस में खाना खाएंगे वार्डन, बाहर आने-जाने का देना होगा रिकॉर्ड

Thu, 23 Jun 2022 02:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 Jun 2022 02:23 PM IST
सार

सीसीएसयू कैंपस में लगातार हो रही मारपीट और फायरिंग की घटनाओं के मद्देनजर कैंपस में सुरक्षा को लेकर कुलपति ने की सभी वार्डन के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि
50 साल से अधिक उम्र के होमगार्ड बाहर किए जाएंगे। वहीं रात आठ बजे के बाद एंट्री का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

विज्ञापन
CCSU: No entry in hostel after 10 pm, warden will eat food in mess
CCSU - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

मेरठ के सीसीएसयू कैंपस में मारपीट की कई घटनाएं होने के बाद विवि प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। रात 10 बजे के बाद हॉस्टल से छात्र बाहर नहीं जाएंगे। हॉस्टल गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों का लिंक सभी वार्डन के मोबाइल पर ऑनलाइन रहेगा। रात आठ बजे के बाद कैंपस में आने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को कैंपस में कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में सभी छात्रावास अधीक्षकों, सहायक छात्रावास अधीक्षकों, कुलानुशासक, सहायक कुलानुशासक एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता की बैठक हुई। तीन घंटे चली बैठक में कैंपस में सुरक्षा को लेकर कई निर्णय लिए गए। तय किया गया कि 50 वर्ष से अधिक उम्र का कोई होमगार्ड अब कैंपस में नहीं रहेगा।
विज्ञापन


हॉस्टलों में सबसे ज्यादा घटनाएं मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर होती हैं। इसको लेकर निर्णय लिया गया कि छात्रावास अधीक्षक सप्ताह में दो बार तथा सहायक छात्रावास अधीक्षक सप्ताह में चार बार रोटेशन के आधार पर मैस में ही भोजन करेंगे। खाना बेकार न हो इसके लिए सभी छात्रावास अधीक्षक अपने-अपने छात्रावासों में योजना बनाकर लागू करेंगे। सभी छात्रावासों में अनुशासन के साथ-साथ छात्रावास की व्यवस्था संबंधी एक रजिस्टर बनेगा, जिसमें समस्या के निश्चित समय में निस्तारण का भी विवरण देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नहीं थम रही पुलिस की अवैध वसूली, मुजफ्फरनगर में चौकी प्रभारी और चार सिपाही लाइन हाजिर, ये है पूरा मामला

परिसर के सभी विद्यार्थियों के ग्रुप हेल्थ इंशोरेंस पर विचार किया गया। विवि के स्वास्थ्य केंद्र सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक खोले जाएंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रात आठ बजे के बाद प्रत्येक गाड़ी को चेक किया जाएगा तथा उसकी एंट्री रजिस्टर में की जाएगी। प्रतिदिन सभी वार्डन एवं प्रोक्टोरियल बोर्ड के सदस्य परिसर में भ्रमण करेंगे। हॉस्टल के प्रत्येक छात्र को हॉस्टल से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से आई कार्ड धारण करना होगा।

विवि परिसर में ग्रोसरी, बार्बर, टेलर इत्यादि की व्यवस्था करने पर विचार किया गया। सभी छात्रावासों में हेल्पलाइन नंबर दिए जाएंगे। जिसमें कुलानुशासक, मुख्य छात्रावास अधीक्षक व विश्वविद्यालय के चिकित्सा अधिकारी का नंबर अंकित होगा। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा, चीफ वार्डन प्रो. रूपनारायण, चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह, प्रो. भूपेंद्र सिंह, प्रो. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।

मेन गेट पर लगेगा बैरिकेटर
विवि के मेन गेट पर मूविंग बैरिकेटर लगाया जाएगा। विवि में पार्किंग की समस्या को देखते हुए आरके हॉस्टल के पास वाली जगह में पार्किंग बनाई जाएगी। डिग्गी की तरफ आने-जाने वालों की मॉनीटरिंग होंगी। यहां रास्ता बंद करने को लेकर डीएम को भी पत्र लिखा जाएगा।

अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर आज होगी बैठक
कैंपस में पिछले दिनों में जो छात्र घटनाओं में लिप्त रहे हैं, उन पर कार्रवाई के लिए बृहस्पतिवार को विवि में बैठक होगी। माहौल खराब करने वाले छात्रों के खिलाफ अब विवि सख्ती करेगा। चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल सिंह ने बताया कि मारपीट में शामिल छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed