फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU News: Now SC ST students with 48 percent marks can also apply for LLM

अब 48 फीसदी अंक वाले भी एलएलएम के लिए करें आवेदन, 10 जुलाई है अंतिम तिथि

Tue, 07 Jul 2020 05:13 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
CCSU News: Now SC ST students with 48 percent marks can also apply for LLM
सीसीएसयू

सीसीएसयू कैंपस (चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय) और कॉलेजों में एलएलएम के लिए ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग के छात्र एलएलबी में 48 फीसदी नंबर होने पर भी एंट्रेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 50 फीसदी अंक की अनिवार्यता रहेगी।

विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम में एडमिशन एंट्रेंस के जरिए होते हैं। अभी तक एलएलएम में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं के लिए एलएलबी में 50 फीसदी अंक होने पर ही फार्म भरने की योग्यता थी। विवि प्रशासन ने ओबीसी, एससी-एसटी छात्रों के लिए इसे घटाकर 48 फीसदी कर दिया है। इससे ज्यादा कम इसलिए नहीं किया जा सकता है क्योंकि एलएलबी में पास होने के लिए 48 फीसदी अंक होने अनिवार्य होते हैं।
विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एलएलएम के अलावा एमफिल, एमएड, एमपीएड और बीपीएड में एंट्रेस के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। सोमवार शाम तक इन कोर्सों में 6199 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं। 10 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि है। एंट्रेंस एग्जाम जुलाई के अंत में होगा। एससी-एसटी के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 500 और सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 700 रुपये रखा गया है। कोविड-19 महामारी के कारण फार्म का प्रिंट आउट इस बार कैंपस में भेजने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सनसनीखेज खुलासा: आखिर प्रेमी ने क्यों किया था नवविवाहिता का कत्ल, सामने आई ये बड़ी वजह

कैंपस और कॉलेजों में स्नातक में एडमिशन को सोमवार शाम तक 3275 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इनमें बीए, बीएससी-बीकॉम, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीबीए, बीसीए, बीएससी ज्वैलरी डिजाइन, बीएससी होम साइंस और बीएससी एजी समेत यूजी के 23 कोर्सों में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। यूपी बोर्ड से 12वीं का डाटा मिलने के बाद इस साल पास होने वाले 12वीं के छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि में दो दिन बाकी
कैंपस और कॉलेजों में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष समेत 45 तमाम कोर्सों के परीक्षा फार्म भरे जाने की अंतिम तिथि नौ जुलाई है। सोमवार तक एक लाख 70 हजार के करीब फार्म भरे जा चुके हैं। ऐसे में दो दिन अंतिम तिथि में शेष रह गए हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि जिन छात्र-छात्राओं ने फार्म नहीं भरे हैं, वह ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर दें, इसके बाद किसी को मौका नहीं दिया जाएगा। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in एवं www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट भेजने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि अगर परीक्षा की जगह प्रोन्नति का फॉर्मूला लागू किया जाता है तब भी जिनका परीक्षा फार्म विधिवत भरने के बाद कैंपस में कॉलेज से फॉरवर्ड होकर नहीं आएगा उनकी प्रोन्नति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में परीक्षा फार्म सभी के लिए भरना जरूरी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed