फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu news

दो दिन और बढ़ाई परीक्षा फार्म की डेट

Tue, 01 Mar 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 01 Mar 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
ccsu news

सीसीएसयू ने रेग्युलर और प्राइवेट छात्रों के परीक्षा फार्म भरने की तिथि दो दिन बढ़ा दी है। अब चार मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जा सकेंगे। रेग्युलर फार्म भरने की सोमवार को अंतिम तिथि थी और प्राइवेट फार्म भरने की अंतिम तिथि दो मार्च थी। सोमवार को हुई परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय किया गया। ऐसे छात्र जिन्हें 2015 की मुख्य परीक्षा में गैरहाजिर दिखाया गया है, जबकि वह शामिल हुए थे, वह दो मार्च तक अपना प्रत्यावेदन विवि के गोपनीय विभाग में साक्ष्य के साथ जमा करा दें।

विज्ञापन


विवि के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ.प्रशांत कुमार के मुताबिक ऐसे छात्र जिन्होंने अपनी गैर हाजिरी के मामले में सबूत के साथ प्रत्यावेदन कॉलेज से अग्रसारित करा जमा करा दिया है, उनके अंक प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं, उन्हें परीक्षा समिति ने औसत नंबर देने की अनुमति दे दी है। इन छात्रों को अब परीक्षा फार्म भरने की मंजूरी मिल गई है। जिन्होंने प्रत्यावेदन जमा नहीं किया है, वह कॉलेजों से अटेंडेंस शीट लगाकर अपने प्रत्यावेदन को अग्रसारित कराकर दो मार्च तक विवि के गोपनीय विभाग में जमा करा दें।
विज्ञापन


बैक परीक्षा 2015 में जो छात्र फार्म भरने से वंचित रह गए थे और योग्य थे। वह कॉलेज से प्रार्थना पत्र अग्रसारित कराकर तीन मार्च तक विवि में जमा करा दें। इन छात्रों के फार्म चार और पांच मार्च को भरवाने का निर्णय किया गया है। री बैक स्वीकार नहीं होगा। क्वालीफाइंग कोर्स में फेल छात्रों को मुख्य परीक्षा 2016 में प्रश्नगत कोड में परीक्षा फार्म भरने की इजाजत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 की बैक परीक्षा में फेल छात्रों को आगामी मुख्य परीक्षा का फार्म भरने की भी मंजूरी दे दी गई है। फेल वर्ष की परीक्षा अगले साल कराकर ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। परीक्षा समिति में डिग्री से जुड़ा अहम निर्णय भी हुआ, ऐसे छात्र जिन्होंने 2014 में डिग्री पूरी कर ली है। उनकी डिग्री एक सप्ताह के अंदर कॉलेजों में भेजने का आदेश दिया गया है। प्राइवेट छात्र 2014 की डिग्री विवि से बिना शुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed