{"_id":"eba6e5230541b03ff77f3885bdcaed1b","slug":"ccsu-news-hindi-news-46","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों को डिग्री के लिए करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों को डिग्री के लिए करना होगा इंतजार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Fri, 08 Jan 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेजों से डिग्री देने की विवि की योजना परवान चढ़ती नजर नहीं आ रही। दो साल से विवि छात्रों से डिग्री देने के पैसे एडवांस में तो ले रहा है, लेकिन एक भी साल की डिग्री अभी तक कॉलेज नहीं भेजी गई है। सत्र 2013-14 की पूरी डिग्री अभी प्रिंट नहीं हुई हैं। करीब 50 हजार डिग्री प्रिंट होनी बाकी हैं। सत्र 2014-15 की तो ज्यादातर डिग्री बाकी हैं।
विज्ञापन
पूर्व कुलपति विक्रम चंद्र गोयल के कार्यकाल में फैसला हुआ था कि डिग्री कॉलेजों में भेजी जाएगी। यह अभी तक अमल में नहीं आया। विवि ने सत्र 2013-14 में करीब सवा लाख डिग्री प्रिंट होने के लिए दी। हाल में हुए विवि के 27वें दीक्षांत समारोह के मद्देनजर डिग्री प्रिंट होने में तेजी आई। करीब 70 हजार डिग्री प्रिंट हुई।
विज्ञापन
सत्र 2013-14 की पूरी डिग्री प्रिंट नहीं हुई है। सत्र 2014-15 की सिर्फ दीक्षांत में देने के लिए डिग्री प्रिंट हुई थीं। बाकी सारा काम अभी बाकी है। डाटा वेरीफिकेशन होना है। दोनों सत्रों की डिग्री कॉलेज भेजने का काम जल्दी होने वाला नहीं है। विवि के अधिकारियों का कहना है सत्र 2013-14 की डिग्री जल्द ही कॉलेजों में भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
छात्रों को दो बार देनी पड़ रही फीस
कॉलेज डिग्री नहीं भेजने का नुकसान छात्रों को आर्थिक रूप से उठाना पड़ रहा है। विवि पहले ही उनसे एडवांस में डिग्री के पैसे ले चुका है। अगर छात्र विवि डिग्री लेने आते हैं तो उसके लिए अलग से फीस देनी पड़ रही है।