फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Missed B.Ed. practical exams to be held from September 15 to 17.

सीसीएसयू : बीएड की छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं 15 से 17 सितंबर तक

Wed, 16 Sep 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
CCSU: Missed B.Ed. practical exams to be held from September 15 to 17.
- 2023-25, 2024-26 और 2025-27 सत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने बीएड के तीन सत्रों की छूटी हुई प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। सत्र 2023-25, 2024-26 और 2025-27 के जिन छात्र-छात्राओं की परीक्षा किसी कारण से छूट गई थी और परीक्षा कालबाधित नहीं हुई है, वे 15 से 17 सितंबर तक निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन विद्यार्थियों ने छूटी हुई प्रयोगात्मक/मौखिक परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन जमा किया है, उनके लिए परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा आईएनपीजी कॉलेज, मेरठ, एनएएस कॉलेज, मेरठ और आरजी पीजी कॉलेज, मेरठ में होगी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा डीएन कॉलेज, मेरठ और शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम में कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने संबंधित महाविद्यालयों को परीक्षा की तिथि के साथ विद्यार्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी बीएड महाविद्यालयों और संस्थानों को विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यह अवसर केवल उन्हीं विद्यार्थियों के लिए है, जिनकी परीक्षा छूटी है और जो कालबाधित श्रेणी में नहीं आते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed