{"_id":"656e3d5afba8a19c7e0a1a36","slug":"ccsu-high-capacity-cameras-installed-at-12-places-meerut-news-c-14-1-roh1021-401904-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीएसयू : 12 स्थानों पर लगे उच्च क्षमता के कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीएसयू : 12 स्थानों पर लगे उच्च क्षमता के कैमरे
Tue, 05 Dec 2023 02:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 05 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करना शुरू कर दिए हैं। सोमवार को आवागमन के लिए अलग-अलग गेट खोल दिए। 12 स्थानों पर उच्च क्षमता के कैमरे लगवा दिए गए हैं। सिक्योरिटी गार्ड से पेट्रोलिंग शुरू की गई है। वहीं, विवि में सुबह-शाम सैर के लिए आने वालों का समय भी तय कर दिया गया है।
कुछ दिन पूर्व कुलसचिव कार्यालय के नीचे छात्र गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना से नाराज कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सुरक्षा के सख्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। कुलपति ने स्पष्ट लहजे में कहा परिसर में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी। सोमवार को प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने योजना के तहत आवागमन के लिए अलग-अलग गेट स्थायी रूप से खोल दिए हैं। इसके अलावा चिह्नित 12 स्थानों पर उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। सिक्योरिटी गार्ड की टीमों ने अलग-अलग रूट पर पेट्रोलिंग की। वहीं, प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने विवि परिसर में सैर के लिए आने वालों का समय निर्धारित कर दिया है। जिसके तहत सुबह 4.30 से आठ बजे तक और शाम को 5.30 से सात बजे तक ही सैर कर सकेंगे। तय समय के बाद किसी को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और न रुकने दिया जाएगा।
सैर करने वालों के वाहन अलग खड़े होंगे
चीफ प्रॉक्टर ने बताया कि परिसर में सैर करने अथवा ऑडीटोरियल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आने वालों के वाहन सुभाषचंद्र बोस प्रेक्षागृह की पार्किंग में खड़े होंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति का वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
एक सप्ताह में बन जाएंगे सभी के पास
चीफ प्रॉक्टर प्रो. बीरपाल ने बताया कि सीसीएसयू परिसर के विद्यार्थियों के आईकार्ड तेजी से बनवाना शुरू कर दिए गए है। एक सप्ताह बाद बिना आईकार्ड के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।