फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ccsu gate par

सीसीएसयू के गेट पर छात्रों ने लगाया जाम

Wed, 07 Dec 2016 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 12:51 PM IST
विज्ञापन
ccsu gate par
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सीसीएसयू में सोमवार को कैंटीन पर दो छात्रों को गोली मारने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छात्रों ने विवि मेन गेट पर जाम लगाया। छात्र सड़क पर बैठ गए और काफी देर तक हंगामा किया। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब छात्र सड़क से उठे। छात्रों ने जल्द गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार शाम कैंटीन पर छात्र योगेश मोरल और अरुण खटाना को गोली मार दी थी। योगेश की हालत गंभीर है। वह आनंद अस्पताल में भर्ती है। छह आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। जिसमें चार विवि के छात्र हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेश राणा (एमबीए छात्र), विजय धामा (पीएचडी रिसर्च स्कॉलर), प्रशांत कुमार (छात्र बीए एलएलबी) और प्रदीप खटाना छात्र (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ता और छात्रों ने मंगलवार को विवि के मेन गेट पर आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द करने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया।
विज्ञापन


अनुशासन समिति ने चार आरोपी किए रेस्टीकेट
विवि में मामले को लेकर अनुशासन समिति की बैठक हुई। एफआईआर के आधार पर अनुशासन समिति ने अपनी कार्रवाई कर दी। बुधवार को सार्वजनिक की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक चारों आरोपियों को रेस्टीकेट कर दिया गया है। दो बाहरी आरोपियों का कैंपस में प्रवेश प्रतिबंध कर दिया है। विवि अपने स्तर से भी मामले की जांच करेगा। पुलिस की जांच और विवि की जांच के आधार पर कार्रवाई में आगे संशोधन भी हो सकता है। विवि में सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पहले भी कई बाहरी लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। हालांकि वह बेरोकटोक आते जाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक छात्र को हिरासत में लेने की चर्चा
छात्रों के गुस्से को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट है। मंगलवार को हमलावरों की तलाश में मेडिकल व नौचंदी थाना पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात एक आरोपी छात्र और दो छात्रों के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपी से मामले में पूछताछ की गई। हालांकि पुलिस अभी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी होना नहीं बता रही। एसओ मेडिकल धर्मेंद्र कुमार ने बताया नामजद आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed