फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU Exams: MCom exam on May 30, CCSU strict on internal evaluation of LLM

CCSU Exams: 30 मई को एमकॉम की परीक्षा, एलएलएम के आंतरिक मूल्यांकन पर सीसीएसयू की सख्ती

Wed, 28 May 2025 03:22 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Wed, 28 May 2025 03:22 PM IST
सार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा 30 मई को तय की है। वहीं, एलएलएम पाठ्यक्रम में आंतरिक मूल्यांकन में 75% से अधिक अंक देने पर शिक्षक से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। 

विज्ञापन
CCSU Exams: MCom exam on May 30, CCSU strict on internal evaluation of LLM
CCSU, सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमकॉम द्वितीय वर्ष (प्राइवेट) की परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा 30 मई को सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। डीएन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बीएस यादव के अनुसार परीक्षा में पांच कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनमें ये कॉलेज शामिल हैं-

विज्ञापन


-डीएन कॉलेज
-डीएन पीजी कॉलेज
-डॉ. अंबेडकर डिग्री कॉलेज
-चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य डिग्री कॉलेज, माछरा
-एएसपीजी कॉलेज मवाना व कृषक पीजी कॉलेज मवाना
परीक्षार्थियों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा से आधा घंटा पहले संबंधित विभाग में उपस्थित रहें और साथ में द्वितीय वर्ष का प्रवेश पत्र व प्रथम वर्ष की मूल अंकतालिका अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 28 मई को आपके शहर में क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलएम पाठ्यक्रम में सख्ती 
सीसीएसयू प्रशासन ने एलएलएम पाठ्यक्रम के आंतरिक मूल्यांकन में पारदर्शिता के लिए सख्त नियम लागू किए हैं। विश्वविद्यालय ने निर्देश दिया है कि यदि कोई परीक्षक किसी छात्र को 75% से अधिक अंक देता है, तो उसे उसका कारण लिखित रूप में प्रस्तुत करना होगा। इतना ही नहीं, छात्र की उत्तर पुस्तिका 'रिव्यू कमेटी' के सामने पेश की जाएगी। यह कदम शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता और मूल्यांकन में ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed