काम की खबर : टाइपिंग का ज्ञान नहीं, तो ऑफलाइन होगी कानून की परीक्षा , 29 व 30 की सभी परीक्षाओं की तिथि बदली
जो छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन का विकल्प चुनने से रह गए हैं, वह 23 जुलाई तक विकल्प चुन सकते हैं। अगर किसी ने पहले ऑनलाइन का विकल्प भर दिया है और अब वह ऑफलाइन परीक्षा देना चाहता है तो वह लॉगइन करके अपने परीक्षा फार्म में इसे अपडेट कर लें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम की परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में होगी। हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग जानने वाले छात्र-छात्रा ही ऑनलाइन परीक्षा दे पाएंगे। जिन्हें टाइपिंग नहीं आती है, ऐसे परीक्षार्थियों को केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा देनी होगी। ऐसे में अगर किसी परीक्षार्थी ने पहले ऑनलाइन विकल्प भर दिया है और वह टाइपिंग नहीं आने के कारण ऑफलाइन परीक्षा देना चाहता है तो 23 जुलाई तक अपने परीक्षा फार्म में विकल्प भरकर सुधार कर सकता है।
कुलपति प्रो. एनके तनेजा की अध्यक्षता में सोमवार को परीक्षा समिति की आपात बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि विधि संकाय के छात्रों को ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से टाइप करके ही परीक्षा देनी होगी। छात्र-छात्राएं हिंदी अथवा अंग्रेजी में टाइप करके परीक्षा दे सकेंगे।
अभी तक 13 हजार 800 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षा देने का विकल्प चुना है। ऐसे में जो छात्र ऑनलाइन या ऑफलाइन का विकल्प चुनने से रह गए हैं, वह 23 जुलाई तक विकल्प चुन सकते हैं। अगर किसी ने पहले ऑनलाइन का विकल्प भर दिया है और अब वह ऑफलाइन परीक्षा देना चाहता है तो वह लॉगइन करके अपने परीक्षा फार्म में इसे अपडेट कर लें।
बता दें कि एलएलबी की परीक्षाएं 26 जुलाई और बीए-एलएलबी की परीक्षाएं 31 जुलाई से होंगी। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार, सहायक कुलसचिव परीक्षा सत्य प्रकाश, प्रो. हरे कृष्णा, प्रो. मृदुल कुमार गुप्ता, प्रो. नवीन चंद्र लोहानी, डॉ. मुकेश कुमार एवं प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
29 और 30 की सभी परीक्षाओं की तिथि बदली
सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में वार्षिक और सेमेस्टर कोर्सों की 29 और 30 जुलाई को होने वाली परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। बीएड की 30 जुलाई को होने वाली परीक्षा के कॉलेजों को सेंटर बनाए जाने के कारण तिथि बदली है।
रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 29 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब नौ अगस्त और 30 जुलाई को होने वाली परीक्षा अब 10 अगस्त को होगी। सभी कॉलेजों को छात्र-छात्राओं को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। विवि की वेबसाइट पर भी इस संबंध में सूचना दी गई है। वहीं, 26 जुलाई से शुरू होने वाली परीक्षाओं के दो केंद्रों में बदलाव किया गया है। ब्यूरो
एमबीए एचए प्रथम सेमेस्टर दो अगस्त से
कैंपस में संचालित एमबीए एचए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो अगस्त से होंगी। विवि की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम अपलोड कर दिया गया है।