फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU: Exam forms will open soon on Samarth portal

सीसीएसयू : समर्थ पोर्टल पर जल्द खुलेंगे परीक्षा फॉर्म

Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
CCSU: Exam forms will open soon on Samarth portal
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देशों के बाद इस सत्र के परीक्षा फॉर्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कदम का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता लाना है। छात्रों को अब अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करनी होगी, जिससे उनके निजी विवरण सुरक्षित रहेंगे और गलतियां कम होंगी।
विज्ञापन

विवि परिसर एवं उससे संबंधित कॉलेजों में स्नातक एनईपी के परीक्षा फॉर्म जल्द शुरू हो जाएंगे। सभी फॉर्म केवल समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे। ईमेल और मोबाइल नंबर सही करने के लिए छात्रों को समर्थ पोर्टल पर ही लिंक मिलेगा। हालांकि नवंबर में एनईपी परीक्षाएं शुरू होने की उम्मीद कम है। ये परीक्षाएं मध्य दिसंबर तक शुरू हो सकती हैं। विश्वविद्यालय की ओर से समर्थ पोर्टल पर कर्मचारियों की सभी गतिविधियां, वित्तीय गतिविधियां, शिक्षकों, कर्मचारियों के अवकाश, बिलिंग के साथ ही पाठ्यक्रम व कोर्स को भी ऑनलाइन कर दिया गया है। सीसीएसयू से 718 कॉलेज जुड़े हैं। परिसर व उससे संबंधित कॉलेजों में 228 प्रोग्राम के अंतर्गत करीब 3,200 कोर्स संचालित हैं। अब परीक्षा फार्म भी समर्थ पोर्टल पर भरे जाएंगे।
विज्ञापन


सभी व्यवस्था हो जाएगी ऑनलाइन
समर्थ के साथ सीसीएसयू की हर व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगी। हर विद्यार्थी का डाटा सीसीएसयू के पास सुरक्षित रहेगा। प्रवेश, पढ़ाई, परीक्षा व परिणाम की लय सुधरेगी और सत्र नियमित हो सकेगा। छात्रों के परिणाम में अंकों की अदला-बदली रुकेगी, कम अंक दिखाकर उसे बढ़ाने के नाम पर वसूली रुकेगी। कर्मचारियों के अवकाश का आवेदन अधिकारी ने तीन दिन में आगे नहीं बढ़ाया तो वह रिमाइंडर देते हुए अगले पटल पर पहुंच जाएगा। जवाबदेही के साथ पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीएसयू ने जारी किए परिणाम
विवि ने एमए होम साइंस द्वितीय सेमेस्टर, एमए समाजशास्त्र द्वितीय सेमेस्टर, बीबीए द्वितीय सेमेस्टर, बीवॉक द्वितीय-चतुर्थ सेमेस्टर, एमए गणित प्रथम सेमेस्टर के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आज से विवि वेबसाइट पर परिणाम देख सकते हैं।

11 नवंबर के बाद नष्ट कर दी जाएंगी 2023 की कॉपिया
विवि सत्र 2022-23 की संस्थागत, व्यक्तिगत, व्यावसायिक एवं एक्स की सभी कॉपियां और ओएमआर 11 नवंबर के बाद खत्म कर दी जाएंगी। दिसंबर 2023 की बैक पेपर, स्पेशल बैक की कॉपियां अभी सुरक्षित रहेंगी। विवि के अनुसार यदि किसी छात्र को कोई आपत्ति है तो वे प्रिंसिपल से प्रमाण सहित प्रार्थना पत्र उत्तर पुस्तिका विभाग में जमा करा सकते हैं।

एमपीएड के प्रवेश 28 अक्तूबर तक
विवि ने परिसर एवं कॉलेजों में सत्र 2024-25 में एमपीएड की वरीयता सूची जारी कर दी है। छात्र 28 अक्तूबर तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रवेश करा सकते हैं। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।


एमपीएड के प्रवेश 28 अक्तूबर तक
विवि ने परिसर एवं कॉलेजों में सत्र 2024-25 में एमपीएड की वरीयता सूची जारी कर दी है। छात्र 28 अक्तूबर तक निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए प्रवेश करा सकते हैं। अधिक जानकारी विवि वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed