फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CCSU admission portal will open for graduate registration from today

स्नातक में रजिस्ट्रेशन को आज से खुलेेगा सीसीएसयू का एडमिशन पोर्टल

Sun, 14 Jun 2020 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
CCSU admission portal will open for graduate registration from today
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन को आज से पोर्टल खुल जाएगा। अभी वे ही छात्र रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे जो किन्हीं कारणों से पिछले साल एडमिशन नहीं ले पाए थे। इसके साथ ही जिनका रिजल्ट इस साल आ चुका है, वे भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिंक पर जाते ही फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया वेबसाइट दी गई वीडियो के माध्यम से जानी जा सकती है। वीडियो कॉल के जरिए भी छात्रों की समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेजों में एडमिशन को रजिस्ट्रेशन शुल्क 115 रुपये रखा गया है। छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए तीन कॉलेजों का विकल्प देना होगा। मेरिट के आधार पर उनको कॉलेज अलॉट होगा। एडमिशन पोर्टल को मोबाइल फ्रेंडली बनाया गया है, ताकि छात्रों को साइबर कैफे जाए बिना ही वह फार्म भर सकें। फार्म में फोटो कम एमबी का अपलोड होता है, ऐसे में यह व्यवस्था भी की गई है कि फोटो को लेकर कोई परेशानी न हो। फार्म भरने के दिशा निर्देशों को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया है। इस वीडियो में छात्रों को मोबाइल से फार्म भरने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया जाएगा। कंपनी के प्रतिनिधि से भी हेल्प लाइन नंबर पर वीडियो कॉल के जरिए बात की जा सकती है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि बीए, बीएससी, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए के अलावा सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में संचालित बीटेक, बीबीए एचए, एमबीए एचए आदि पाठ्यक्रमों मेें भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। जिन छात्र-छात्राओं का अभी 12वीं का रिजल्ट नहीं आया है, वे रिजल्ट आने के बाद ही रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। इस बार एडमिशन पोर्टल अधिक दिन तक खुला रहेगा। प्रो. वाई विमला ने बताया कि जल्द ही एडमिशन पोर्टल पर सभी कोर्सों की फीस भी अपलोड करा दी जाएगी ताकि छात्रों को उसके बारे में जानकारी रहे। 12वीं के पेपर देने वाले छात्र डाटा नहीं मिलने के कारण अभी फार्म नहीं भर सकते हैं। जब यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई से रिजल्ट जारी होने के बाद डाटा मिल जाएगा तो वह रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

छात्रों से पूछे जाएंगे सवाल
छात्रों से फार्म भरते वक्त कुछ सवाल भी पूछे जाएंगे। इसमें सबसे अहम ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर है। अगर ऑनलाइन कक्षाएं चलती हैं तो आप कितने फीसदी कक्षाएं ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे हैं या साइबर कैफे से फार्म भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed