CBSE 10th result: मनस्वी से अमर उजाला की खास बातचीत, बनना चाहती हैं बिजनेसवुमेन, युवाओं के लिए कही ये बड़ी बात
CBSE class 10th result : CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही मेरठ की मनस्वी शर्मा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दरअसल, मनस्वी ने जिले में सबसे ज्यादा 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अमर उजाला की मनस्वी से खास बातचीत हुई। वहीं, खास बातचीत में उन्होंने युवाओं के लिए एक बड़ी बात कही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वहीं, दोनों कक्षाओं का परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मेरठ में जहां 12वीं में राधिका सिंघल ने सबसे ज्यादा 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए तो वहीं 10वीं कक्षा में मनस्वी ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
मनस्वी शर्मा ने अमर उजाला से की खास बातचीत, बनना चाहती हैं बिजनेसवुमेन
मेरठ में कक्षा 10वीं में सबसे ज्यादा 99.4 फीसदी अंक लाने वाली मनस्वी शर्मा ने अमर उजाला की रिपोर्टर पूजा राणा से खास बातचीत की है। मनस्वी ने बताया कि वह भविष्य में बिजनेसवुमेन बनने के सपने रखती हैं। कहती हैं कि सरकार ने उद्यमियों के लिए नई योजनाएं निकली हैं, जिससे मैं प्रेरित हुई। मनस्वी ने कहा कि युवाओं को नौकरी के पीछे नहीं भागना है, बल्कि नौकरी देने वाला बनना चाहिए। मैं इसी विचार से पढ़ाई कर रही हूं।
यह भी पढ़ें: CBSE Result: राधिका की अमर उजाला से खास बातचीत, बोलीं- घंटे देखकर नहीं की सेल्फ स्टडी, यही सफलता का राज
11वीं कक्षा में पीसीएम लेना चाहती हैं मनस्वी
मनस्वी शर्मा कक्षा 11वीं में पीसीएम लेना चाहती हैं। मनस्वी की माता मेघा शर्मा शिक्षिका हैं, जबकि पिता संजीव शर्मा इंजीनियर हैं। मनस्वी शर्मा बताती हैं कि सत्र के शुरुआत से ही सिलेबस पूरा कर किया, जिससे परीक्षाओं में स्ट्रेस नहीं हुआ। हर परीक्षा के बाद अंकों का आंकलन करती थीं। लगता था अच्छे अंक आएंगे, पर सबसे ज्यादा अंक आने पर ज्यादा खुशी हुई।
यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी
मनस्वी ने सेल्फ स्टडी से पाई बड़ी सफलता
मेरठ जनपद में कक्षा 10वीं में सबसे ज्यादा 99.4 प्रतिशत अंक लाने वाली मनस्वी शर्मा ने यह सफलता कोचिंग लेकर नहीं बल्कि सेल्फ स्टडी करके ही हासिल की है। उन्होंने बताया कि कभी भी कोचिंग नहीं ली, शुरू से ही सेल्फ स्टडी की है।