CBSE Result: राधिका की अमर उजाला से खास बातचीत, बोलीं- घंटे देखकर नहीं की सेल्फ स्टडी, यही सफलता का राज
CBSE Class 12 Result 2023 : कक्षा 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली राधिका सिंघल से अमर उजाला की खास बातचीत हुई। राधिका ने बताया कि कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की, यही मेरी सफलता का राज है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का कक्षा 12वीं का शुक्रवार को रिजल्ट जारी हुआ तो छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वहीं, मेरठ की राधिका सिंघल ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर अपने जिले का नाम रोशन किया है। राधिका ने अपनी मार्कशीट देखी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। राधिका सिंघल की अमर उजाला के रिपोर्टर सागर कश्यप से खास बाचचीत हुई। उन्होंने अमर उजाला को बताया कि कैसे सफलता हासिल की है।
राधिका सिंघल से खास बातचीत
राधिका सिंघल का कहना है कि उन्होंने कभी भी घंटे देखकर पढ़ाई नहीं की। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी करके ही यह सफलता हासिल की है। वहीं, राधिका ने बताया कि उन्हें पढ़ाई के अलावा डांस करना और म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही किताबें पढ़ना भी काफी पसंद है। राधिका कहती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सिर्फ सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम ही चलाया। अब राधिका साइकोलॉजी से स्नातक करना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें: CBSE 10 Result 2023 Live Updates: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, 93.12 रहा पास प्रतिशत
राधिका सिंघल ने 10वीं में हासिल किए थे 95.8 प्रतिशत अंक
मेरठ में केएल इंटरनेशनल स्कूल की राधिका सिंघल ने मानविकी वर्ग में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में सबसे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उन्होंने दसवीं में भी 95.8 प्रतिशत अंक हासिल किए थे।
यह भी पढ़ें: CBSE Class 12 Result: मेरठ की राधिका ने हासिल किए 99.6 प्रतिशत अंक, बिजनौर की कनिका ने पाए 98.2 फीसदी
राधिका के पिता कारोबारी, माता हैं टीचर
बता दें कि कक्षा 12वीं में 99.6 प्रतिशत अंक लाने वाली राधिका सिंघल के पिता नितिन कुमार सिंघल का पेंट का कारोबार है। जबकि उनकी माता दीपाली सिंघल प्राइमरी की टीचर हैं।