फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   CBSE: 40 percent students can be exited from board exams

सीबीएसई : 40 फीसदी छात्र बोर्ड परीक्षा से हो सकते हैं बाहर

Mon, 21 Sep 2020 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
CBSE: 40 percent students can be exited from board exams
सीबीएसई : 40 फीसदी छात्र बोर्ड परीक्षा से हो सकते हैं बाहर
विज्ञापन

मेरठ। सीबीएसई में 40 फीसदी विद्यार्थियों को परीक्षा से बाहर रहना पड़ सकता है। स्कूलों की फीस जमा नहीं करने के कारण इन विद्यार्थियों ने अभी तक अपना पंजीयन नहीं कराया है। जिसके चलते ये छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीयन जारी है। स्कूलों में विभिन्न कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन कराए जा रहे हैं। नर्सरी से आठवीं कक्षा के लिए ओएसिस का पंजीयन हो रहा है। जो 30 सितंबर तक होगा। नवमीं से बारहवीं कक्षा के पंजीयन व एग्जाम फीस जमा होने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है। केवल उन्हीं छात्रों का पंजीयन होगा जो फीस भरेंगे। स्कूलों में अभी भी कई ऐसे छात्र हैं जिन्होंने फीस नहीं भरी है न ही पंजीयन कराया है। उनका डेटा बोर्ड को नहीं जा पाएगा। सहोदय सचिव राहुल केसरवानी ने बताया कि 22 सितंबर के बाद नवमीं से बारहवीं कक्षा के लिए पंजीयन बंद हो जाएंगे। जो विद्यार्थी इस तिथि तक पंजीयन नहीं कराता है उसे परीक्षा में बैठने का अवसर नहीं मिलेगा। इसलिए विद्यार्थी जल्द पंजीयन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed