फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   caution : dengue larwa found in cooler

खतरे की घंटी : कूलरों में पल रहा डेंगू का लार्वा

Wed, 24 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
caution : dengue larwa found in cooler
मेरठ। जिला मलेरिया विभाग ने इस साल जुलाई तक 3246 घरों का सर्वे किया है, जिसमें 112 जगह डेंगू का लार्वा मिला है। इनमें 100 जगह ऐसी थीं, जहां कूलर में लार्वा पनप रहा था। इस संबंध में मलेरिया विभाग ने 73 नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

मलेरिया विभाग की टीम ने सर्वे के दौरान छत पर पानी की टंकी देखी, ड्रम, नालियां और कूलर जांचें। सबसे ज्यादा लार्वा कूलर में मिले। जिन स्थानों पर कूलर में लार्वा मिला, वहां रहने वाले लोगों से टीम को पता चला कि कूलर में महीनेभर से पानी नहीं बदला गया है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि सर्वे के दौरान और इसके बाद भी लोगों को जागरूक किया गया। दिशा निर्देश दिए गए हैं कि दोबारा पानी भरा न रखें। अगर दोबारा भी लार्वा मिला तो पांच सौ रुपये तक जुर्माना वसूूला जाएगा। मेरठ में 2016. 2017 और 2018 में एक हजार से ज्यादा डेंगू के मरीज मिले हैं। साल 2016 में चिकनगुनिया 1103 मरीज मिले थे। मलेरिया विभाग की टीम ने मंगलवार को आर्यनगर और सूरजकुंड रोड में लार्वा चेकिंग की गई। यहां छह स्थानों पर लार्वा पाया गया।
विज्ञापन

क्या है डेंगू
मादा एडीज एजिप्टाई के काटने से डेंगू होता है। इसे टाइगर मच्छर भी बोला जाता है। ये साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है। इस मच्छर के शरीर का आधार गहरे काले रंग का होता है। सफेद चमकीली पट्टियां होती हैं। सिर के पीछे के भाग पर सफेद चमकीली आकृति बनी हुई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बरतें सावधानी
सप्ताह में एक बार कूलर का पानी पूरा बदलें, रात में सोते वक्त पूरी बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी लगाएं, आसपास घरों में पानी भरा न रहने दें।
डेंगू के लक्षण
सिर, जोड़ों और मांसपेशियों में तेज दर्द होना, तेज बुखार, जी मिचलाना, उल्टी हो जाना, गंभीर हालत होने पर नाक मुंह से खून आना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed