फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caught selling medicines without license, medicine sealed

बिना लाइसेंस दवाई बेचते पकड़ा, दवाई सील की

Tue, 12 Aug 2025 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Caught selling medicines without license, medicine sealed
शाहजहांपुर में मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करती ड्रग टीम
किठौर। कस्बा में मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर ड्रग विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण कर बिना लाइसेंस दवाई रखने तथा बेचने की सूचना पर कस्बा शाहजहांपुर झंडा चौक पर सूफियान के मेडिकल स्टाेर पर छापा मारा। स्टोर में रखी दवाइयों में से दो नमूने लेकर 53 औषधियों को सील कर कब्जे में लिया गया है। इनकी कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर पीयूष शर्मा और प्रियंका चौधरी ने बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि खैरनगर के कुछ लोग अपनी फर्जी फर्म के आधार पर किठौर क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर संचालकों को दवाइयों की सप्लाई कर रहे हैं। इसके आधार पर मंगलवार को झंडा चौक के पास स्थित सूफियान के मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। मेडिकल स्टोर का लाइसेंस, दवाइयों के बिल आदि कागजात मांगे गए तो सूफियान के पास कुछ नहीं नहीं मिला। दो दवाइयों के नमूने लेकर 53 अन्य दवाइयों काे सील किया गया। मौके से करीब एक लाख रुपये कीमत की दवाइयां जब्त की गईं। पीयूष शर्मा ने बताया कि जानकारी मिली है कि उक्त लोगों को मेरठ के खैरनगर के कुछ लोग मोटा मुनाफे के लिए दवा की सप्लाई करते हैं। इसकी जांच की जा रही है। सभी दवाइयों को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed