{"_id":"671ec6f46367a097420e6914","slug":"caught-refilling-gas-in-golakuan-176-cylinders-seized-meerut-news-c-14-1-mrt1005-692222-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गोलाकुआं में गैस रिफिलिंग होते पकड़ी, 176 सिलिंडर जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गोलाकुआं में गैस रिफिलिंग होते पकड़ी, 176 सिलिंडर जब्त
विज्ञापन
मेरठ। शहर में आसपास के हजारों लोगों की आबादी को खतरे में डालकर गोलाकुआं में चलाए जा रहे रसोई गैस की रिफिलिंग के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया गया है। यहां एक किराए के मकान में घरेलू श्रेणी के सिलिंडरों से काॅमर्शियल सिलिंडरों में गैस भरी जा रही थी। रविवार को आपूर्ति विभाग और कोतवाली पुलिस ने मकान पर छापा मारा। यहां घरेलू और कामर्शियल श्रेणी के 176 सिलिंडर जब्त किए गए। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।
रिफिलिंग में इस्तेमाल की जाने वाली तीन मोटर मशीनों के साथ ही अन्य उपकरण और एक रजिस्टर भी कब्जे में लिया गया है। आपूर्ति विभाग ने रिपोर्ट दर्ज कराकर अवैध कारोबार से जुड़े लोगों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल जब्त किए गए सिलिंडर गढ़ रोड स्थित मोहन गैस एजेंसी को सौंपे गए हैं।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुआं पर मुर्गे वाली गली में शाहनवाज पुत्र हशमत का दो मंजिला मकान है। स्थानीय लोगों ने रविवार देर शाम आपूर्ति विभाग को मकान में गैस रिफिलिंग के अवैध कारोबार की सूचना दी। विभाग के एआरओ सुनील कुमार और कोतवाली सीओ आशुतोष कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे। यहां से कामर्शियल और घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। मौके से नईम और दिलशाद लक्खीपुरा को हिरासत में लिया गया। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अवैध कारोबार आजादनगर निवासी शाद मोहम्मद पुत्र शाहिद मोहम्मद चला रहा है। वह मौके से फरार हो गया। यह मकान शाद ने किराए पर लिया है।
विज्ञापन
एक साल से चल रहा था अवैध कारोबार
जांच टीम के मुताबिक शाद मोहम्मद एक साल से मकान में घरेलू सिलिंडरों से गैस निकालकर कामर्शियल सिलिंडरों में गैस रिफिलिंग का अवैध कारोबार कर रहा था। मौके से 176 कामर्शियल और घरेलू सिलिंडर मिले। इनमें 42 भरे हुए कामर्शियल सिलिंडर और 27 खाली कामर्शियल सिलिंडर मिले। वहीं, 21 भरे हुए घरेलू और 25 खाली सिलिंडर मिले। पांच किलो की क्षमता वाले 61 सिलिंडर भी बरामद किए गए।
होटलों से घरों तक भेजे जा रहे थे सिलिंडर
रिफिलिंग के बाद काॅमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई शहर के होटलों और दुकानों में की जा रही थी। पांच किलो वाले सिलिंडरों को आवासीय इलाकों में भेजा जा रहा था। अभी टीम यह जानकारी जुटा रही है कि सिलिंडरों की सप्लाई कितने होटलों या प्रतिष्ठानों और घरों तक की जा रही थी। दरअसल, काॅमर्शियल सिलिंडरों की कीमत घरेलू श्रेणी से लगभग दोगुना होती है। इसलिए मोटा मुनाफा कमाने के लिए यह कारोबार किया जा रहा था। मकान में दूसरी मंजिल पर बकरी पालन का भी काम चल रहा है।
वर्जन
घरेलू गैस को काॅमर्शियल सिलिंडरों में भरकर बाजार में बेचना अपराध है। इस मामले में मकान मालिक शाहनवाज, मुख्य आरोपी शाद, पकड़े गए नईम और दिलशाद के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मकान को सील कर दिया गया है। आपूर्ति विभाग उस गैस एजेंसी की भी जांच करेगा, जिससे इतनी संख्या में गैस सिलिंडर लिए गए हैं। - सुनील कुमार, एआरओ, आपूर्ति विभाग
पुलिस ने आपूर्ति विभाग की टीम के साथ मिलकर छापा मारा था। जिलाधिकारी को भी इस मामले में रिपोर्ट भेजी गई है। अब प्रशासनिक निर्देश और आपूर्ति विभाग के साथ जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ कोतवाली भी जांच करेंगे। - आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी