फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Caught cutting wood illegally, fined Rs 1.20 lakh

अवैध रूप से लकड़ी काटते हुए पकड़े, 1.20 लाख का जुर्माना

Sun, 11 May 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Caught cutting wood illegally, fined Rs 1.20 lakh
सरधना। दपर्ण समाज सेवा समिति ने गरीब कैदियों का जुर्माना अदा करते हुए रिहा कराया। संस्था
हस्तिनापुर। क्षेत्र के गांव लतीफपुर के जंगल में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों की कटाई की जा रही थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। जिन पर 1.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र के ग्राम लतीफपुर के एक कृषि भूमि पर खड़े पेड़ों का ठेकेदार एवं किसान की मिलीभगत से प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते ही तुरंत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से काटे गए पीपल, जामुन, अर्जुन, शीशम प्रजाति के पेड़ों से भरी पिकअप समेत किसान एवं ठेकेदारों को मौके पर ही अभिरक्षा में ले लिया। जिन पर उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1978 की धाराओं में वन अपराध जारी करते हुए कुल एक लाख 20 हजार रुपये का प्रतिकर लगाकर विभाग के पक्ष में राजस्व के रूप में जमा कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि लतीफपुर गांव निवासी गुरमीत ने ठेकेदार का नजर, सलीम, इरशाद के साथ मिलकर खेत की मेड़ पर खड़े हरे भरे पेड़ों को बिना वन विभाग की अनुमति के रातों रात काटकर कुछ प्रकोष्ठ गायब कर दिया गया था। किंतु सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने इन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी टीम लगातार गस्त कर रही है अवैध रूप से पेड़ काटने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed