फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cattle trader died in a road accident on Eastern peripheral expressway Way

यूपी: पेरिफेरल-वे पर सड़क दुर्घटना में पशु व्यापारी की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव  

Mon, 15 Jul 2019 06:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 15 Jul 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
Cattle trader died in a road accident on Eastern  peripheral expressway Way
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिनी टोल के पास पशुओं से लदे ट्रक में कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक में सवार पशु व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन से ट्रक की बॉडी को तोड़कर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। पशु व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

बिनौली थाना क्षेत्र के बरनावा गांव निवासी शहजाद (35) पुत्र जुम्मा पशु व्यापारी था। रविवार की रात में चचेरे भाई मोबिन पुत्र यामीन, शाहजान पुत्र हाजी गुलजार के साथ ट्रक में राजस्थान के सिरसा से पशु लेकर गाजियाबाद के डासना जा रहे थे। 
विज्ञापन

चचेरे भाई मोबिन ने बताया कि रात डेढ़ बजे के लगभग ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां मिनी टोल के पास पहुंचे तो शहजाद ट्रक में पीछे की तरफ पशु का रस्सा बांध रहा था। इसी समय पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रक में  टक्कर मार दी। इससे शहजाद ट्रक की बॉडी में दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना के बाद चालक कैंटर लेकर भाग निकला।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मशीन मंगाकर ट्रक की बॉडी को तुड़वाया और शहजाद के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पशु व्यापारी की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार रोरिया ने बताया कि कैंटर चालक का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

परिवार के चार लोगों की भी हादसे में हो गई थी मौत
चचेरे भाई मोबिन ने बताया कि वर्ष 2017 में परिवार के चार लोगों की दाहा-बरनावा मार्ग पर पलड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । इस हादसे से परिवार टूट गया । अब शहजाद की भी मौत हो गई।

शहजाद की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
पशु व्यापारी शहजाद की मौत के बाद गांव में मातमा पसर गया। पत्नी बिलकिस का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के तीन बेटे व दो बेटियां है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर शोक संवेदना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।

टक्कर के बाद भैंस उछल कर सड़क पर गिरी
एक्सप्रेस-वे पर हादसा इतना भीषण था कि इसका अंदाजा ट्रक की हालत देखकर लग जाएगा। कैंटर की टक्कर लगने के बाद ट्रक में लदी एक भैंस उछल कर नीचे सड़क पर गिर गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक से भैंसों को नीचे उतरवाया और ट्रक को सड़क से हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed