फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cattle died and goods burned in a fire in the enclosure.

Meerut News: घेर में लगी आग से गोवंश की मौत, सामान जला

Sat, 23 May 2026 09:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 23 May 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
Cattle died and goods burned in a fire in the enclosure.
लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। कस्बे के मोहल्ला महलका मार्ग पर शुक्रवार को एक घेर में आग लगने से गोवंश की मौत हो गई। एक एक गोवंश झुलस गया। आग में घर का सामान जल गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जयप्रकाश प्रजापति ने बताया कि उनके दामाद मनोज के मवेशी घेर में बंधे थे। उनकी बेटी पूजा अपने पति मनोज के साथ मायके में ही रहती है। परिवार दूध बेचने और मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चलाता है। शुक्रवार दोपहर तीनों मवेशियों को नहलाने के बाद परिवार के लोग घर से चारा लेने चले गए। इसके बाद चारा काटकर नहाने और खाना खाने में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद जब परिवार के लोग वापस घेर में पहुंचे तो वहां आग लगी हुई थी। आग की लपटें देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। इसमें एक गांवेश की मौत हो गई जबकि कुछ घंटे बाद झुलसी एक बछिया ने भी दम तोड़ दिया। आग लगने से घेर में रखा सामान भी जल गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी मोहन सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से बातचीत कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed