{"_id":"5e41c0ce8ebc3ee596074c9b","slug":"cash-was-stolen-from-a-businessman-in-the-madhiyai-animal-paith-sardana-news-mrt4683035107","type":"story","status":"publish","title_hn":"मढियाई पशु पैठ में पशु व्यापारी से नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मढियाई पशु पैठ में पशु व्यापारी से नकदी लूटी
विज्ञापन

सरधना। मढ़ियाई पशु पैठ में सोमवार को अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यापारी से करीब 34 हजार रुपये की नकदी लूट ली। लोगों और पुलिस ने घेराबंदी करके दो बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक बदमाश भागने में सफल रहा। पुलिस बदमाशों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं बदमाशों ने एक अन्य व्यापारी की जेब काटकर 15 हजार रुपये की नकदी साफ कर दी। उसने भी थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मढ़ियाई गांव में सरधना मार्ग पर प्रत्येक सोमवार को पशु पैठ लगती है। सोमवार को छपराना निवासी व्यापारी अब्दुल्ला पुत्र मुस्ताक पैठ में पशु खरीदने आया था। पैठ के बाहर मार्ग पर वाहन के इंतजार में खड़ा था। तभी अपाचे बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उसे आतंकित कर साढ़े 34 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। उसने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी की। कुछ दूर जाकर लोगों ने एक बदमाश को बाइक से खींच लिया। दूसरे बदमाश को पुलिस ने सरधना के मुख्य चौराहे पर दबोच लिया, जबकि एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा। लोगों ने बदमाश की जमकर धुनाई की। पुलिस बदमाशों को पकड़कर कोतवाली ले आई। वहीं, तितावी निवासी पशु व्यापारी वसीम पुत्र फजला की जेब काटकर बदमाशों ने 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामला लूटपाट का है या फिर पशु व्यापारियों के बीच रुपये के लेनदेन का, इसकी जांच कराई जा रही है।